Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Modi Ukraine Visit: यूक्रेन दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, क्या देंगे शांति संदेश?

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि पीएम की यूक्रेन यात्रा के बारे में अधिक जानकारी बाद दी जाएगी। रॉयटर्स के मुताबिक पीएम मोदी इसी महीने कीव का दौरा कर सकते हैं। साल 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं लेकिन भारत और चीन जैसे मित्र देशों ने उसके साथ व्यापार जारी रखा है।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Mon, 19 Aug 2024 02:04 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा के बारे में अधिक जानकारी बाद दी जाएगी- विदेश मंत्रालय (फाइल फोटो)

रॉयटर्स, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव (यूक्रेन) का दौरा करेंगे। रूस के साथ संघर्ष के बाद पीएम मोदी की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के करीब एक महीने बाद यह यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि पीएम की यूक्रेन यात्रा के बारे में अधिक जानकारी बाद दी जाएगी। रॉयटर्स के मुताबिक पीएम मोदी इसी महीने कीव का दौरा कर सकते हैं।

पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगाए

साल 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, लेकिन भारत और चीन जैसे मित्र देशों ने उसके साथ व्यापार जारी रखा है।

भारत ने रूस को युद्ध के लिए दोषी ठहराने से परहेज किया

वहीं, युद्ध के लिए भारत ने रूस को सीधे तौर पर दोषी ठहराने से भी परहेज किया है, जबकि भारत सरकार पड़ोसी देशों से बातचीत और कूटनीति के जरिए संघर्ष को हल करने का आग्रह करती रही है।

भारत ने अपने पुराने मित्र रूस के साथ संबंधों को बरकरार रखा

इस बीच अमेरिका ने रूस के साथ भारत के संबंधों पर चिंता जताई है। खास तौर पर ऐसे समय में जब वॉशिंगटन भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, ताकि वह चीन के बढ़ते प्रभाव को कम कर सके। लेकिन भारत अपने पुराने मित्र रूस के साथ संबंधों को बरकरार रखते हुए पश्चिमी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीनी जहाज के बीच टक्कर, दोनों देशों की नेवी आईं आमने-सामने