Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में झूम के बरसे बादल; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 सितंबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में भी मौसम करवट लेगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के लातेहार में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने 18 सितंबर यानी बुधवार को दो केंद्र शासित प्रदेशों समेत कुल 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ पर बने दबाव के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और आज उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: म्यांमार में तूफान से 500 से ज्यादा की मौत, 77 लोग लापता; भारत ने भेजी मदद की दूसरी खेप

इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

उत्तरांखड, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश की उम्मीद है। पश्चिम मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तीन दिन मौसम रहेगा साफ

19 सितंबर को असम, मेघाय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 20 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप को छोड़कर पूरे देश में कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 21 सितंबर से अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने पूरे देश में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

झारखंड के लातेहार में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश झारखंड के लातेहार और गिरिडीह में 20 सेंटीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी ओडिशा में 11 से 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा?

Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में मूसलाधार बारिश-वज्रपात का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील

UP Weather News: लखनऊ-आगरा सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी