Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका के अर्कांसस में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत, 9 घायल; मृतकों में भारतीय शख्स भी था शामिल

अमेरिका में गोलीबारी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अमेरिका के अर्कांसस से एक गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 9 घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है मृतकों में एक शख्स आंध्र प्रदेश का था। बाद में शख्स के परिवार को भी इस घटना की जानकारी दी गई।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 23 Jun 2024 02:38 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका के अर्कांसस में हुई गोलीबारी (file photo)

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमेरिका के अर्कांसस से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, अर्कांसस में एक किराने की दुकान (Grocery Store) पर गोलीबारी हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। मृतकों में आंध्र प्रदेश का एक 32 साल का शख्स भी शामिल था। पीड़ित की पहचान बापटला जिले के मूल निवासी दासारी गोपीकृष्ण के रूप में की गई है। दासारी गोपीकृष्ण 8 महीने पहले ही अमेरिका गया था।

बता दें कि वह अर्कांसस के एक छोटे से शहर फोर्डिस में मैड बुचर किराना स्टोर में काम कर रहा था। दो दिन पहले हुई गोलीबारी ने शख्स की जान ले ली। जब बंदूकधारी ने स्टोर के अंदर और पार्किंग स्थल पर गोलीबारी की तो 4 लोग मारे गए और नौ घायल हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

हमलावर के स्टोर में घुसने और काउंटर पर मौजूद व्यक्ति पर गोलियां चलाने का सीसीटीवी फुटेज देखा गया।  सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, गोली लगने से पीड़ित जमीन पर गिरा। वहीं बंदूकधारी काउंटर पर कूद गया और शेल्फ से कुछ उठाकर भाग गया।

इस दौरान बिलिंग काउंटर पर मौजूद गोपीकृष्ण को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, अगले दिन उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शोक में डूबा परिवार

गोपीकृष्ण की मौत की खबर परिवार को दी गई। बापटला जिले के कार्लापलेम मंडल के याजली में उनका परिवार खबर मिलते ही टूट गया। गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi on NEET: 'शिक्षा व्यवस्था अब माफिया के हवाले', नीट मामले में सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी; PM पर भी किया कटाक्ष

यह भी पढ़ें: Pro-Tem Speaker Row: TMC, कांग्रेस और DMK ने मिलाया हाथ, भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब का साथ देने का ठुकराया प्रस्ताव