Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुनिया के टॉप कर्जदार देशों की लिस्ट में श्रीलंका-पाकिस्तान नहीं, जापान का नाम सबसे आगे; किस नंबर पर है भारत?

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े कर्जदार देशों में सबसे पहले नंबर पर जापान है। जापान पर उनकी जीडीपी का 216 फीसदी कर्ज है जापान के बाद इस लिस्ट में ग्रीस का नाम आता है। साथ ही अमेरिका पांचवें नंबर पर है और इस लिस्ट में दुनिया में सबसे तेज ग्रोथ करने वाला देश भारत है।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 04 Aug 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
टॉप कर्जदार देशों की लिस्ट में ये देश (फोटो-सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Most Indebted Countries: वर्ल्ड स्टैटिस्टिक्स ने IMF की रिपोर्ट के आधार पर दुनिया के सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में देशों के ऊपर उनकी जीडीपी का कितना कर्ज है, उसके आधार पर रैकिंग साल 2022 के आधार पर तैयार की गई है। बता दें कि इस लिस्ट में दुनिया में सबसे तेज ग्रोथ करने वाला देश भारत है।

कर्जदार लिस्ट का ये डाटा बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि इस लिस्ट में सबसे पहले जिस देश का नाम आता है वह दुनिया की छवि में सबसे अमीर देश प्रतीत होता है। 

जापान

वहीं सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट में सबसे पहले जापान का नाम आता है, जापान पर उनकी जीडीपी का 216 फीसदी कर्ज है।

ग्रीस

इसके बाद दूसरे नंबर पर ग्रीस का नाम आता है। ग्रीस पर उनकी जीडीपी का 203 फीसदी कर्ज है। ये देश की कुल जीडीपी से दोगुना कर्ज है।

यूनाइटेड किंगडम

अब बात करतें हैं उस देश की, जिसकी गिनती भी दुनिया के अमीर देशो में होती है। तीसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम का नाम आता है। जिसपर उसकी जीडीपी का 142 फीसदी कर्ज है।

लेबनान

चौथे नंबर पर लेबनान का नाम आता है। लेबनान पर उसकी जीडीपी का 128 फीसदी कर्ज है। फिलहाल ये देश पूरी दुनिया में भारी युद्ध संकट से भी जूझ रहा है।

स्पेन

फिर स्पेन का नाम आता है स्पेन पर उसकी जीडीपी का 111 फीसदी कर्ज है। स्पेन भी रूस-यूक्रेन युद्ध और कोविड-19 के बाद से आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

अमेरिका

इसके बाद पांचवे नंबर पर अमेरिका का नाम आता है, अमेरिका का नाम इस लिस्ट में बेहद चौंकाने वाला है अमेरिका पर उसकी जीडीपी का 110 फीसदी कर्ज है।

भारत

वहीं भारत पर जीडीपी का 46 फीसदी कर्ज है। इसके साथ भारत इस लिस्ट में सबसे तेज ग्रोथ करने वाला देश बन गया है।