Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Port Blair Rozgar Mela: PM Modi पोर्ट ब्लेयर के रोजगार मेले में 12 फरवरी को वर्चुअल तरीके से देंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनियुक्त उम्मीदवारों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। अधिकारी ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।सभी चयनित उम्मीदवारों को 12 फरवरी को नेताजी स्टेडियम में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। मेले में कुल 2721 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sat, 10 Feb 2024 07:37 PM (IST)
Hero Image
PM Modi पोर्ट ब्लेयर के रोजगार मेले में 12 फरवरी को वर्चुअल तरीके से देंगे नियुक्ति पत्र।

पीटीआई, पोर्ट ब्लेयर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नवनियुक्त उम्मीदवारों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

नेताजी स्टेडियम में वितरित किए जाएंगे नियुक्ति पत्र

अधिकारी ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सभी चयनित उम्मीदवारों को 12 फरवरी को नेताजी स्टेडियम में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। मेले में कुल 2,721 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः '17वीं लोकसभा में रखी गई 21वीं सदी के भारत की नींव', PM Modi ने दंड संहिता को लेकर कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

इन लोगों को दिया जाएगा न्युक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए सभी चयनित (स्थानीय प्रशासन द्वारा 24 जनवरी और छह फरवरी, 2024 को जारी की गई सूचियो के तहत) उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य और उद्योग सोम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ेंः 'कानूनी संस्थानों के संचालन के लिए न्यायिक स्वतंत्रता महत्वपूर्ण', ICJ की न्यायाधीश ने कुलभूषण जाधव मामले को लेकर क्या कहा?