Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update Today: कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, यूपी-बिहार में ठिठुरन भरी ठंड; पढ़ें दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं ठंड का कहर भी राजधानी में जारी है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। यूपी और बिहार में शीतलहर से ठंड का कहर जारी है। यूपी में पारा आज सुबह भी लुढ़का हुआ था।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Thu, 25 Jan 2024 08:30 AM (IST)
Hero Image
Weather Update Today दिल्ली में घना कोहरा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चादर में लिपटी है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी न के बराबर हो रखी है। वहीं, कोहरे के साथ दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड का दौर भी जारी है। 

मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इस कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 

दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं, ठंड का कहर भी राजधानी में जारी है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: ठिठुरन भरी ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में कोल्ड डे के हालात; जानें आने वाले कई दिनों का पूर्वानुमान

यूपी-बिहार में शीतलहर

यूपी और बिहार में शीतलहर से ठंड का कहर जारी है। यूपी में पारा आज सुबह भी लुढ़का हुआ था। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम रही। 

वहीं, बिहार में शीतलहर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की माने तो राज्य 29 जनवरी तक शीतलहर की चपेट में रहेगा। घना कोहरा भी छाए रहने का अनुमान जताया गया है। ठंड का आलम ये है कि 16 शहरों में तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख तक चलेगी खतरनाक शीतलहर, 16 शहरों में 9 डिग्री से नीचे तापमान; गया में जम्मू जैसी ठंड

हरियाणा-पंजाब में कोल्ड डे 

हरियाणा और पंजाब में आज भी कोल्ड डे रहा। पंजाब में तो शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। वहीं, हरियाणा के कई शहरों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी न के बराबर दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर आज सीवियर कोल्ड डे भी रहा।