Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बालों की तारीफ और 100 डॉलर कैश, फ्लाइट में शख्स ने महिला को थमाया नोट ; पढ़कर दंग रह गईं यात्री

विमान में सवार कर रही एक महिला ने अपना अनुभव शेयर किया है। महिला को उसके पीछे बैठे एक आदमी ने नोट दिया जिसे पढ़कर वो हैरान हो गईं। महिला ने कहा यह एक हस्तलिखित नोट था जिसमें मेरे लंबे बालों की तारीफ की गई थी। और इतना ही नहीं महिला ने खुलासा किया कि उस आदमी ने नोट के अंदर उसे 100 डॉलर का नोट भी दिया।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Wed, 21 Aug 2024 03:14 PM (IST)
Hero Image
फ्लाइट में महिला को आदमी ने दिया एक नोट (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला के साथ विमान से जुड़ा एक अद्भुत मामला सामने आया है। महिला को विमान में ट्रैवल करते हुए एक आदमी ने एक नोट दिया, जब महिला ने नोट देखा तो वो उसे पढ़कर हैरान हो गई। दरअसल महिला जब विमान में बैठी थी तब पीछे बैठा एक अजनबी आदमी उसके पास आया और उसे एक पेपर नोट देकर चला गया, जब महिला ने उस नोट को पकड़ा तो उसे थोड़ा अजीब महसूस हुआ और उसे लगा पता नहीं इसमें क्या लिखा है।

महिला ने सोशल मीडिया के जरिए विमान में बीता अपना पूरा अनुभव साझा किया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक निजी पोस्ट में, सोशल मीडिया पर @EYEamLRBY नाम से जाने वाली यूजर ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, जैसे ही मैं विमान से उतर रही थी - मेरे पीछे वाले व्यक्ति ने मुझे एक कागज़ का टुकड़ा दिया और कहा, 'यह लो और बाद में इसे पढ़ना। 'मैं वादा करता हूं कि यह डरावना नहीं है।' मैंने इसे ले लिया और बाद में पढ़ा।'

नोट में ऐसा क्या लिखा था?

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, महिला ने कहा, 'यह एक हस्तलिखित नोट था जिसमें मेरे लंबे बालों की तारीफ की गई थी।' और इतना ही नहीं, महिला ने खुलासा किया कि उस आदमी ने नोट के अंदर उसे 100 डॉलर का नोट भी दिया।

क्यो नोट में शख्स ने लिखा था नंबर?

जब से महिला ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट लिखा, तब से फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ कर दी है। महिला ने आगे लिखा, मैं नोट पढ़कर दंग रह गई महिला ने तर्क दिया कि हालांकि उसे यह 'अजीब' लगा, लेकिन वह इसे डरावना नहीं कहेगी क्योंकि उसने अपना नंबर नहीं छोड़ा था या उससे संपर्क करने की उम्मीद नहीं की थी।

एक्स उपयोगकर्ताओं ने अलग राय व्यक्त की। उन्होंने अब भी कहा कि अगर उनके साथ ऐसा होता तो उन्हें यह डरावना लगता। कई लोगों ने यह भी कहा कि यह थोड़ा अजीब था

यह भी पढ़ें: एक कैंची की वजह से पूरे एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, 36 फ्लाइट रद्द; 200 से ज्यादा उड़ानों में देरी