Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hyderabad: कंडक्टर में जानबूझकर महिला को दी पीछे की सीट, फिर मुंह बांधकर किया दुष्कर्म; हिरासत में आरोपी

हैदराबाद से बस में सवार होकर आंध्र प्रदेश जा रही महिला के साथ बस कंडक्टर ने यौन उत्पीड़न किया। बस कंडक्टर ने महिला यात्री को यह कहकर बस की पिछली सीट पर भेज दिया था कि उसके द्वारा बुक की गई सीट पर उसे परेशानी होगी। बाद में पिछली सीट पर उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
बस कंडक्टर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना में चलती बस में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह हैदराबाद से बस में सवार होकर आंध्र प्रदेश जा रही थी। दुष्कर्म का आरोप बस के कंडक्टर पर है।

कंडक्टर में मुंह बंद कर महिला के साथ किया दुष्कर्म 

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना 18 सितंबर की रात को कुकटपल्ली में हुई। बस कंडक्टर ने महिला यात्री को यह कहकर बस की पिछली सीट पर भेज दिया था कि उसके द्वारा बुक की गई सीट पर उसे परेशानी होगी। बाद में पिछली सीट पर उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

हिरासत में आरोपी

महिला को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने 21 सितंबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढें: तिरुपति के लड्डू में कहां से मिलाई गई चर्बी? SIT करेगी जांच; केंद्र सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट