Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM आतिशी आज संभालेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री का पदभार, बुला सकती हैं कैबिनेट की बैठक

दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को शपथ ली है। आज वह कार्यभार संभालेंगी। आतिशी ने केजरीवाल सरकार में अपने पास मौजूद 13 विभागों को बरकरार रखा है जिनमें शिक्षा राजस्व वित्त बिजली और पीडब्ल्यूडी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। सोमवार को कैबिनेट की बैठक भी बुलाए जाने के आसार हैं। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम भी हैं।

By V K Shukla Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 23 Sep 2024 07:17 AM (IST)
Hero Image
CM आतिशी आज संभालेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री का पदभार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद की आतिशी ने शनिवार को शपथ ली है। आज वह कार्यभार संभालेंगी। शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शपथ ली है।

आतिशी ने केजरीवाल सरकार में अपने पास मौजूद 13 विभागों को बरकरार रखा है, जिनमें शिक्षा, राजस्व, वित्त, बिजली और पीडब्ल्यूडी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आतिशी सोमवार को कार्यभार संभालेंगी। इनके साथ ही उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री भी कार्यभार संभालेंगे।

कई बैठकें कर सकती हैं सीएम आतिशी

पहले ही दिन से आतिशी द्वारा लगातार बैठकों का दौर शुरू किए जाने की संभावना है। सोमवार या मंगलवार को कैबिनेट की बैठक भी बुलाए जाने के आसार हैं। आतिशी की अध्यक्षता वाली नई कैबिनेट के पास लंबित परियोजनाओं, योजनाओं और अगले साल फरवरी में दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए अगले कुछ महीनों में शुरू की जाने वाली नई पहलों की एक लंबी सूची है।

नैतिकता की मिसाल केजरीवाल: आतिशी

सीएम पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल जी ने राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि फरवरी में चुनाव हैं। अगर दिल्ली की 2 करोड़ जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री नहीं चुना तो BJP उनकी मुफ्त बिजली बंद कर देगी, मुफ्त इलाज और महिलाओं का मुफ्त बस सफर बंद कर देगी।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’ पर कांग्रेस का तंज, देवेंद्र यादव ने AAP प्रमुख से पूछे पांच सवालों के जवाब