Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Weather Update: ओडिशा में अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Odisha Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में अगले 4 दिनों तक भारी वर्षा होगी। रविवार को मयूरभंज केंदुझर सुंदरगढ़ झारसुगुड़ा संबलपुर बरगढ़ बलांगीर नुआपड़ा कालाहांडी नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जुलाई तक राज्य में ऐसी ही वर्षा जारी रहेगी। इसके लिए मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Prateek Jain Updated: Sun, 28 Jul 2024 08:23 AM (IST)
Hero Image
उत्तरी और तटीय ओडिशा में भारी वर्षा होने की संभावना है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तरी और तटीय ओडिशा में भारी वर्षा होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 दिनों तक भारी वर्षा होगी।

रविवार को मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर, नुआपड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन सभी जिलों में 7 से 11 सेमी तक वर्षा हो सकती है। इसलिए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह, सोमवार को झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक और जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन सभी जिलों में 7 से 11 सेमी तक वर्षा हो सकती है। इसलिए  येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को किया आगाह

वहीं, मंगलवार को मयूरभंज, केंदुझर, भद्रक और जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन सभी जिलों में 12 से 20 सेमी वर्षा की उम्मीद की जा सकती है। बालेश्वर, केंद्रापड़ा, कटक, ढेंकानाल और अनुगुल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

इन सभी जिलों में 7 से 11 सेमी तक वर्षा हो सकती है। इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जुलाई तक राज्य में ऐसी ही वर्षा जारी रहेगी। इसके लिए मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।

कलेक्‍टरों को अलर्ट रहने के निर्देश

उधर, कम दबाव के प्रभाव से होने वाली वर्षा को लेकर विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने 13 जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कम दबाव वाली वर्षा के कारण उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

एसआरसी ने उत्तरी ओडिशा के 13 जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला स्तर पर भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें - 

Jagannath Temple: रत्न भंडार से कीमती सामान गायब होने की आशंका, जस्टिस विश्वनाथ रथ ने जाहिर की चिंता

ओडिशा में व्यापारी को महंगी पड़ी चाय की चुस्की! 17 किलो चांदी और 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार