Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अस्‍पताल में नए साल की पार्टी के बाद महिला डॉक्‍टर की मौत, रात दो बजे तक मनाया जश्‍न, सुबह बिस्‍तर पर मिली लाश

डॉ शुभश्री कर ने शनिवार की रात को न्‍यू ईयर की पार्टी में रात के दो बजे तक उपस्थित रहीं। इसके बाद अपने कमरे में चली गईं जिसमें वह अकेले रहती थीं। सुबह पर अपने बिस्‍तर पर मृत पाई गईं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Mon, 02 Jan 2023 11:17 AM (IST)
Hero Image
नीले रंग के यूनिफार्म में (चौथे स्थान पर) मृतक डॉ शुभश्री कर

सुधीर पांडेय, क्‍योंझर। ओडिशा में क्योंझर जिले के बड़बिल में जोड़ा थाना अंतर्गत बनईकेला स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ शुभश्री कर की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। मृतक का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गत शनिवार रात की है। जोड़ा थाना अंतर्गत बनईकेला में स्थित किराए के मकान में स्वास्थ्‍य केन्द्र चल रहा था और ऊपरी मंजिलों को क्वार्टर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जबकि भवन के निचले हिस्से में मरीजों की देखभाल की जाती थी।

शनिवार देर रात तक चली थी पार्टी

डॉक्टर शुभश्री कर अपने कमरे में अकेली रहती थीं। शनिवार रात नए साल के स्वागत में अस्पताल में पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी खत्म होते-होते रात के 2 बज चुके थे। इसके बाद डॉ कर अपने कमरे में चली गई थी। रविवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्वास्थ्‍य केन्द्र के अन्य कर्मचारियों ने समझा कि देर रात तक जागने और मौसम सही नहीं होने के कारण डॉ कर सो रही होगी। दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस दंपत्ति को शक हुआ, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी।

पार्टी में मौजूद लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

रविवार शाम जोड़ा पुलिस स्वास्थ केंद्र पर पहुंची और अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को तोड़कर अन्दर देखा तो डॉ कर का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। जोड़ा पुलिस ने डॉ कर का शव बरामद किया और टाटा स्टील अस्पताल भेजा, जहां उन्‍हें मृत घोषित किया गया। कटक की मूल निवासी डॉ शुभश्री कर के संदिग्ध हालात में मौत पर जोड़ा पुलिस संज्ञान लेते हुए देर रात पार्टी में मौजूद सभी कर्मचारियों से पूछताछ चला रही है और उनका कहना था कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

ये भी पढ़ें- Odisha News: दुष्कर्म के आरोपी ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने लगाई SP से न्याय की गुहार

Odisha News: बकरी की चोरी कर किए टुकड़े, वार्ड मेंबर सहित चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल