Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asian Games Medal Tally: भारत ने रचा इतिहास, अब तक खेले गए टूर्नामेंट में इस साल जीते सबसे ज्यादा मेडल

भारत का एशियन गेम्स 2023 में शानदार सफर रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने इस साल सबसे ज्यादा मेडल जीत लिए हैं। भारत ने अपने एशियाई खेलों के अभियान को 107 पदक (28 स्वर्ण 38 रजत 41 कांस्य) के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया। वह मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण के साथ कुल 70 मेडल जीते थे।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Sat, 07 Oct 2023 08:21 PM (IST)
Hero Image
एशियन गेम्‍स 2023 में भारत का दमदार प्रदर्शन

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। Asian Games Medal Tally India Medals total 107: भारत का एशियन गेम्स 2023 में शानदार सफर रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने इस साल सबसे ज्यादा मेडल जीत लिए हैं। भारत ने अपने एशियाई खेलों के अभियान को 107 पदक (28 स्वर्ण, 38 रजत, 41 कांस्य) के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया। वह मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण के साथ कुल 70 मेडल जीते थे।

भारत ने टूर्नामेंट में 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज समेत कुल 107 पदक जीते। भारत एशियन गेम्‍स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।   

Asian Games Medal Tally: जानें मेडल तालिका का हाल?

क्रम

देश

गोल्ड

सिल्वर

कांस्य

टोटल

1. चीन 200 111 71 382
2. कोरिया  42 59 89 190
3. जापान 51 66 69 186
4. भारत 28 38 41 107
5. उज्बेकिस्तान   22 18 31 71
6. थाईलैंड 12 14 32 58
7. चीनी ताइपे 18 20 28 66

3 अक्टूबर, 10वें दिन भारत ने जीते मेडल

  • अर्जुन सिंह और सुनील सिंह (कैनोइंग डब्ल्स): ब्रॉन्ज
  • प्रीत‍ि पवार (54 किग्रा: बॉक्स‍िंग): ब्रॉन्ज
  • व‍िथ्या रामराज (400M, हर्डल्स): ब्रॉन्ज
  • पारुल चौधरी (5000 मीटर): गोल्ड
  • मोहम्मद अफसल (800 मीटर): स‍िल्वर
  • प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) : ब्रॉन्ज
  • तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन: स‍िल्वर
  • अन्नू रानी (भाला फेंक): गोल्ड
  • नरेंद्र (बॉक्सिंग : 92KG): ब्रॉन्ज

4 अक्टबूर को भारत की झोली में आए पदक

  • मंजू रानी और राम बाबू (35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा): ब्रॉन्ज
  • ज्योति वेनम ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी: म‍िक्सड टीम इवेंट): गोल्ड
  • अनाहत सिंह- अभय सिंह (स्क्वैश मिश्रित युगल): ब्रॉन्ज
  • परवीन हुडा (बॉक्स‍िंंग 54-57 किग्रा): ब्रॉन्ज
  • लवलीना बोरगोहेन ( बॉक्स‍िंंग 66-75 KG): स‍िल्वर
  • सुनील कुमार (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
  • हरमिलन बैंस (800 मीटर रेस): सिल्वर
  • अविनाश साबले (5000 मीटर रेस): सिल्वर
  • महिला टीम (4x400 रिले रेस): सिल्वर
  • नीरज चोपड़ा (जैवलिन): गोल्ड
  • किशोर जेना (जैवलिन): सिल्वर
  • पुरुष टीम (4x400 रिले रेस): गोल्ड

7 अक्टूबर को भारत ने जीते मेडल्स

  • अद‍ित‍ि स्वामी (कंपाउंड तीरंदाजी): ब्रॉन्ज
  • ज्योत‍ि वेन्नम (कंपाउंड तीरंदाजी): गोल्ड
  • ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी ): गोल्ड
  • अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी): स‍िल्वर
  • मह‍िला कबड्डी टीम: गोल्ड
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी- चिराग शेट्टी (बैडमिंटन): गोल्ड
  • पुरुष क्रिकेट टीम: गोल्ड
  • कबड्डी पुरुष टीम : गोल्ड
  • महिला हॉकी: ब्रॉन्ज
  • दीपक पुनिया (रेसलिंग): सिल्वर
  • वूमेन्स शतरंज टीम: सिल्वर
  • मेन्स शतरंज टीम: सिल्वर