Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics: देश के लिए अकेले भार उठाएंगे ये खिलाड़ी, इन खेलों में एक ही एथलीट भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

ओलंपिक को खेलों का महाकुंभ कहा जाता है। दुनिया के हर लगभग हर देश के खिलाड़ी एक मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और सर्वक्षेष्ठ बनाने के लिए प्रतियोगिता करते हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक में 117 भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। इसमें शामिल कुछ ऐसे भी एथलीट हैं जो अकेले ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 20 Jul 2024 07:02 PM (IST)
Hero Image
पेरिस ओलंपिक में 117 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में 117 भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। भारत के इस दल में जहां एक ओर एथलेटिक्स और शूटिंग जैसे खेल में 20 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी खेल हैं जहां एक ही खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतने की जिम्मेदारी उठाएगा।

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अभी तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पेरिस ओलंपिक में भारत अपने इस आंकड़े को और बेहतर करना चाहेगा। भारतीय एथलीट दुनिया भर के खिलाड़ियों को पछाड़ कर पोडियम में पहले स्थान खड़े होंगे तो पूरे देश को गौरवान्वित करेंगे। हालांकि, कुछ खेल ऐसे भी हैं जहां केवल एक ही खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगा।

देश के लिए अकेले भार उठाएंगे ये खिलाड़ी

बलराज पंवार

टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की जोड़ी ने मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स में हिस्सा लिया था। इस बार भारत की ओर से बलराज पंवार मेंस सिंगल स्कल्स में हिस्सा लेंगे।

मीराबाई चानू

वेटलिफ्टिंग में इस बार भारत की ओर से केवल मीराबाई चानू ही खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद की जा रही है।

अनुश अग्रवाल

घुड़सवारी में भी भारत की ओर से केवल अनुश अग्रवाल ही खिलाड़ी नजर आएंगे। अनुश अग्रवाल इक्वेसटेरियन ड्रेसेज में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में केवल फवाद मिर्जा ने इस खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

तुलिका मान

टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से जूडो के खेल में सुशीला लिकामाबम ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था। इस बार केवल तुलिका मान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाई हैं। वह 78 प्लस किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: हरियाणा के 24 तो पंजाब के 19 एथलीट लेंगे ओलंपिक में हिस्सा, अन्‍य राज्‍यों का ऐसा है हाल

यह भी पढ़ें- Paris Olympics: 'गोल्डन पंच' लगाने को तैयार मुक्केबाज, पेरिस ओलंपिक में 6 मुक्केबाज पेश करेंगे भारतीय चुनौती