Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'PM मोदी ने तय किया इस्तीफा, मिलिंद देवड़ा तो एक कठपुतली', कांग्रेस नेता ने BJP पर साधा निशाना

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक मिलिंद जाता है तो लाखों मिलिंद हैं जो कांग्रेस के संगठन और विचारधारा में विश्वास करते हैं। दावा किया कि विगत शुक्रवार को मेरी देवड़ा से फोन पर बात हुई थी। वह राहुल गांधी से मिलना चाहते थे क्योंकि वह अपनी पूर्व की लोकसभा सीट (दक्षिण मुंबई) को लेकर चिंतित थे।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:22 PM (IST)
Hero Image
मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, इंफाल। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले हेडलाइन मैनेजमेंट के उद्देश्य से मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा रविवार के लिए तय किया। लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक मिलिंद जाता है तो लाखों मिलिंद हैं जो कांग्रेस के संगठन और विचारधारा में विश्वास करते हैं।

यह इस्तीफा प्रधानमंत्री ने तय किया: जयराम रमेश

दावा किया कि विगत शुक्रवार को मेरी देवड़ा से फोन पर बात हुई थी। वह राहुल गांधी से मिलना चाहते थे, क्योंकि वह अपनी पूर्व की लोकसभा सीट (दक्षिण मुंबई) को लेकर चिंतित थे। वह चाहते थे कि मैं भी इस बारे में राहुल गांधी से बात करूं। रमेश ने कहा कि यह इस्तीफा प्रधानमंत्री ने तय किया है मिलिंद तो एक कठपुतली हैं।

उन्होंने कहा कि देवड़ा ने शुक्रवार सुबह मुझे मैसेज किया और फिर उसी दिन मैंने जवाब दिया और पूछा कि क्या आप पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं।

मिलिंद के पिता एक धुर कांग्रेसी थे: जयराम रमेश

फिर उन्होंने एक संदेश भेजा कि क्या आपसे बात हो सकती है। मैंने उनसे कहा कि मैं आपको फोन करूंगा और फिर उसी दिन मैंने उनसे बात की।

रमेश ने देवड़ा पर कटाक्ष करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, मैं मिलिंद के दिवंगत पिता के साथ अपने लंबे वर्षों के जुड़ाव को बड़े ही सुखद तरीके से याद करता हूं। सभी राजनीतिक दलों में उनके करीबी दोस्त थे, लेकिन वह एक धुर कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे। 

यह भी पढ़ें: Shiv Sena में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, बोले- PM मोदी और शिंदे के नेतृत्व में हम अधिक सुरक्षित