Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shiv Sena में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, बोले- PM मोदी और शिंदे के नेतृत्व में हम अधिक सुरक्षित

कांग्रेस को अलविदा कह मिलिंद देवड़ा ने रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवड़ा को शिवसेना की सदस्यता दिलाई। एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज आपके (मिलिंद देवड़ा) मन में जो भावनाएं हैं वही भावनाएं डेढ़ साल पहले मेरे मन में थीं। जब कोई निर्णय लेना होता है तो ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं।

By Agency Edited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 14 Jan 2024 05:19 PM (IST)
Hero Image
मिलिंद देवड़ा ने थामा शिवसेना का दामन (फोटो: एएनआई)

एएनआई, मुंबई। कांग्रेस को अलविदा कह मिलिंद देवड़ा ने रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवड़ा को शिवसेना की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मिलिंद देवड़ा ने कहा कि आज केंद्र में राज्य में मजबूत सरकार की जरूरत है और हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अधिक मजबूत है।

क्या कुछ बोले मिलिंद देवड़ा?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आज भारत और मुंबई अधिक सुरक्षित है। आज भारत और मुंबई की अर्थव्यवस्था अधिक स्थिर है। मैं महाराष्ट्र की जनता की ओर से एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, 

पिछले 10 सालों में मुंबई में एक भी आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। यह मुंबईवासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री ने फैसला किया... मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज आपके (मिलिंद देवड़ा) मन में जो भावनाएं हैं, वही भावनाएं डेढ़ साल पहले मेरे मन में थीं। जब कोई निर्णय लेना होता है तो ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें: UPA राज में बने मंत्री, कांग्रेस से परिवार का 55 साल पुराना नाता; मिलिंद देवड़ा का पार्टी से क्यों हुआ मोहभंग?

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने आज ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी पूजा के साथ प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कांग्रेस छोड़ने का एलान करते हुए उन्होंने लिखा था,

आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक अहम अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सालों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।