Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने BJP को कहा अलविदा, एक बार फिर थामेंगे कांग्रेस का हाथ

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। अब वह एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थामने के लिए तैयार हैं। डॉ. राजकुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका मोहभंग हो गया है। बीजेपी में बनता सम्मान हासिल नहीं हुआ है। कई करीबी भाजपा नेताओं को भी अलविदा कह दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Fri, 13 Oct 2023 12:08 PM (IST)
Hero Image
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने एक बार फिर थामा कांग्रेस का हाथ

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। करीब 1 साल पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर राजकुमार ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान किया है।

कांग्रेस में शामिल होने के लिए हुए दिल्‍ली रवाना

डॉ. राजकुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका मोहभंग हो गया है। बीजेपी में बनता सम्मान हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कई करीबी भाजपा नेताओं को भी अलविदा कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। बता दें पिछले साल वेरका ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का हाथ थाम लिया था।

यह भी पढ़ें: Amritsar: BSF के जवानों ने 11 बांग्‍लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, ICP की दीवार फांदकर जा रहे थे पाकिस्‍तान

वेरका के भाजपा छोड़ने पर प्रवक्‍ता अनिल सरीन का बयान आया सामने

राज कुमार वेरका के कांग्रेस में शामिल होने पर पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता अनिल सरीन ने अपना बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब वेरका भाजपा में शामिल हुए थे तो उन्‍हें सम्‍मान दिया गया था। उन्हें पंजाब प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।

अगर वह बीजेपी छोड़ ही रहे हैं तो उन्‍हें जवाब देना पड़ेगा कि आखिर क्‍या कारण है कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अब कांग्रेस में ऐसा क्या हो गया कि वह वापस उसमें शामिल होना पड़ रहा है। उनकी कुछ राजनीतिक अपेक्षाएं रही होंगी जो उन्हें लगता था कि यहां पूरी नहीं हो सकेंगी। लेकिन फिर भी मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।