Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा विधानसभा चुनाव पंजाब सरकार ने मतदान के लिए सरकारी कर्मचारियों को दी सवेतन छुट्टी

Punjab Latest News हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार ने 5 अक्टूबर 2024 को मतदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए सवेतन अवकाश की घोषणा की है। यह छुट्टी कर्मचारी (Punjab Sarkari Holiday) के छुट्टी खाते से नहीं काटी जाएगी। मतदाता सूची में शामिल कर्मचारी अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाकर इस विशेष छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं।

By Inderpreet Singh Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:57 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव पंजाब सरकार ने मतदान के लिए सरकारी कर्मचारियों को दी सवेतन छुट्टी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने हरियाणा राज्य में विधान सभा मतदान के मद्देनज़र 5 अक्टूबर 2024 को वेतन समेत छुट्टी का ऐलान किया है। परसोनल विभाग ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जिसके अनुसार यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी हरियाणा विधान सभा की वोटर सूची में बतौर वोटर शामिल है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षिक संस्थाओं में काम कर रहा है तो वह अपना वोटर शिनाख्ती कार्ड पेश करके समर्थ अथॉरिटी से 5 अक्तूबर, 2024 को इस विशेष छुट्टी का लाभ लेने के लिए योग्य होगा। यह छुट्टी अधिकारी या कर्मचारी के छुट्टी खाते में से नहीं काटी जायेगी।