Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब कैबिनेट में शामिल होंगे 5 नए चेहरे, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज बड़ा फेरबदल (Punjab Cabinet Reshuffle) होने जा रहा है। कैबिनेट में 5 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इन सभी को राजभवन में एक सादे समारोह के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि ढाई वर्ष पुरानी सरकार में यह चौथा मौका होगा जब कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:46 PM (IST)
Hero Image
भगवंत मान सरकार में बनाए जाएंगे 5 नए मंत्री (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज फेरबदल होगा। कैबिनेट में 5 नए चेहरे को शामिल किया जाएगा। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में बदलाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी। राजभवन में एक सादे समारोह के दौरान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलवाई जाएगी।

इन चार मंत्रियों का कटा पत्ता

पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री रहे बलकार सिंह, टुरिज्म मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी मंत्रियों के पास कई महत्वपूर्ण मंत्रालय थे।

ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल होंगे। जालंधर पश्चिम से विधायक मोहिंदर भगत, खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद, साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया, लहरा के बरिंदर कुमार गोयल और चौरासी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- CM मान का रिटर्न गिफ्ट: उपचुनाव में जीत के 71 दिन बाद पंजाब की कैबिनेट में शामिल होंगे भगत, मिल सकता है यह विभाग

दिल्ली की आप सरकार में भी हुए थे बदलाव

शराब घोटाला केस में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद से ही कैबिनेट में बदलाव की चर्चा चल रही थी। हाल ही में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में भी बड़ा बदलाव हुआ। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी के साथ 5 विधायकों सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें- Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब कैबिनेट में चौथी बार बड़ा फेरबदल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ; अनमोल मान समेत 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा