Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर के रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली के लिए अब पश्चिम एक्सप्रेस भी हुई शुरू

पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02926) जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 8.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं दिल्ली से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस शाम 5.35 बजे दिल्ली से जालंधर पहुंचेगी। इससे पहले जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए मात्र दो ट्रेन ही चल रही हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:44 AM (IST)
Hero Image
पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02926) जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 8.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

जालंधर, जेएनएन। लंबे अरसे से दिल्ली पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रहे जालंधर के रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनें दिल्ली के लिए उपलब्ध होंगी। फिरोजपुर मंडल की तरफ से सोमवार से पश्चिम एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। पश्चिम एक्सप्रेस वाया चंडीगढ़-अंबाला होते हुए दिल्ली पहुंचेगी और वहां से मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी।

पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02926) जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 8.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं, दिल्ली से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस शाम 5.35 बजे दिल्ली से जालंधर पहुंचेगी। इससे पहले जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए मात्र दो ट्रेन ही संचालित की जा रही थी, जिनमें अमृतसर मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (02904) और अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल (04650/74) शामिल थी। इससे पहले सिर्फ दो ट्रेनें चलने से शहर के लोगों को परेशानी होती थी। अगले चार दिन तक पश्चिम एक्सप्रेस लोगों के लिए राहत बनकर चलेगी।

मुंबई की फ्लाइट आज से सप्ताह में चार दिन चलेगी

तीन दिन बाद रविवार को संचालित होने के बाद आदमपुर-मुंबई फ्लाइट सोमवार को रद रही। 22 दिसंबर से आदमपुर मुंबई सेक्टर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन संचालित हुआ करेगी। फ्लाइट संचालन के नए शेड्यूल के मुताबिक अब आदमपुर-मुंबई सेक्टर की फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को उड़ान भरा करेगी। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली एवं मुंबई की फ्लाइट दोआबा क्षेत्र के यात्रियों के लिए भारी राहत बनी हुई है, लेकिन इनकी संचालन संख्या कम करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें