Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GuruPurab 2022: जालंधर के गुरुघरों में उमड़ी संगत, श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थे ने लगाई हाजिरी

मंगलवार को गुरुपर्व पर शहर के गुरुघरों में भोर से ही संगत की आमद शुरू हो गई। कोई परिवार सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर शबद गायन का आनंद ले रहा था तो कोई लंगर तैयार करने की सेवा में जुटा था।

By Sham Sehgal Edited By: Pankaj DwivediUpdated: Tue, 08 Nov 2022 04:14 PM (IST)
Hero Image
गुरुपर्व पर महानगर के गुरुद्वारों में सुबह से संगत उमड़ने लगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। मंगलवार को गुरुपर्व पर भोर होने से पहले ही शहर के गुरुघरों में संगत की आमद शुरू हो गई। कोई परिवार सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर शबद गायन का आनंद ले रहा था तो कोई लंगर तैयार करने की सेवा में जुटा था। गुरुपर्व पर शहर के गुरुद्वारों में दो पहर के आयोजन किए गए, जिनमें श्री दरबार साहिब अमृतसर से लेकर गुरुद्वारा माडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना से भी रागी जत्थे ने हाजिरी लगाई।

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में प्रकाशोत्सव को लेकर सुबह के समागम में गुरुद्वारा माडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना के हजूरी रागी भाई सतिंदरपाल सिंह, भाई सुखदेव सिंह, भाई परमजीत सिंह, भाई शमशेर सिंह, भाई लाल सिंह तथा भाई सतबीर सिंह रागी जत्थे ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया।

ज्ञानी केहर सिंह, मनजीत सिंह सेवक तथा ज्ञानी परमजीत सिंह ने गुरमति विचारों के साथ संगत को निहाल किया। इसी तरह गुरु तेग बहादुर संगीत अकादमी के बच्चों तथा स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों ने गुरबाणी कीर्तन के साथ हाजिरी लगाई। मंच संचालन प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने किया।

अध्यक्ष चरणजीत सिंह डीसी टायर ने शुभकामनाएं देते हुए कमेटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया। प्रबंधक कमेटी की तरफ से अतिथियों तथा राजनेताओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन गुरचरण सिंह बागां वाले, बलजीत सिंह सेठी, राजेंद्र सिंह बेदी, सरबजीत सिंह, जतिंदर सिंह खालसा, गुरविंदर सिंह गोमा, बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, मनविंदर सिंह सहगल, रविंदर सिंह रीहल, सुखदेव सिंह सहगल, दविंदर सिंह, सरदूल सिंह, गुरजीत सिंह, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी व सुधीर गुग्गी सहित सदस्य मौजूद थे।

इसी तरह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागियों ने हाजिरी लगाई। प्रबंधक कमेटी की तरफ से जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी, मोहिंदर जीत सिंह, कंवलजीत सिंह कोचर, कुल तारण सिंह आनंद सहित सदस्य मौजूद थे।