Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Farmer Protest: पंजाब सरकार के वादे के मुताबिक 22 फसलों पर लागू करें MSP, शिअद देगी समर्थन: सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने लंबी हलके के लोगों की परेशानी सुनने के बाद कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए। बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के लोगों से 22 फसलों पर MSP देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार MSP लागू करती है तो शिअद इसका स्वागत करेगी।

By Jagran News Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Thu, 22 Feb 2024 06:39 PM (IST)
Hero Image
पंजाब सरकार के वादे के मुताबिक 22 फसलों पर लागू करें MSP, शिअद देगी समर्थन: सुखबीर बादल

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। लंबी (Lambi) हलके में लोगों की मुश्किलें सुनने के दौरान शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के प्रधान सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) किसानों की मांगों पर विचार करें। वहीं आंदोलन के दौरान मारे गए नौजवान की मौत पर भी दुख व्यक्त किया।

22 फसलों पर MSP का शिअद करेगा स्वागत

सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि पंजाब सरकार 22 फसलों पर एमएसपी देगी। पंजाब सरकार 22 फसलों पर एमएसपी लागू करें तो शिअद उनका स्वागत करेगा। पंजाब सरकार सत्र में इस एक्ट को पारित करें। शिअद के विधायक इसका समर्थन करेगे।

किसानों के लापता होने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार- बादल

केंद्र सरकार पर बोलते हुए सुखबीर ने कहा कि संघर्ष करना सभी का अधिकार है। केंद्र सरकार किसानों के साथ विचार करें। वहीं सुखबीर ने कहा कि पंजाब की सीमा में गोली चलने व पंजाब के किसानों के लापता होने की जिम्मेदार पंजाब सरकार है।