Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Politics: सुखबीर बादल ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज, बोले- AAP के खिलाफ बोलने में कतरा रहे राजा वडिंग

राजा वड़िंग पर तंज कसते हुए सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बोलने से राजा वड़िंग कतरा रहे हैं। वह चुप्पी साध गए हैं। उन्होंने कहा कि शिअद की सरकार आने पर सभी के खातों को जांचा जाएगा। सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के झूठे वादों से लोग भली भांति जागरूक हो गए हैं। अब वह इनकी बातों में नहीं आएंगे।

By Jagran News Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Wed, 24 Jan 2024 05:58 PM (IST)
Hero Image
AAP के खिलाफ बोलने में कतरा रहे राजा वडिंग- Sukhbeer Singh Badal

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से झूठ बोल कर सरकार तो बना ली है, लेकिन अब उनके काम कोई नहीं हो रहा। उक्त बयान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गिद्दड़बाहा में वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

राजा वडिंग ने साधी चुप्पी

कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग पर तंज कसते हुए सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बोलने से राजा वड़िंग कतरा रहे हैं। वह चुप्पी साध गए हैं। उन्होंने कहा कि शिअद की सरकार आने पर सभी के खातों को जांचा जाएगा। सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के झूठे वादों से लोग भली भांति जागरूक हो गए हैं। अब वह इनकी बातों में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपनी क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करें।