Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: गुरुपर्व पर हुआ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना व आटा-दाल स्कीम का आगाज, केजरीवाल और CM मान ने किया ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा सोमवार को धूरी से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना व घर-घर आटा-दाल स्कीम का आगाज किया गया। श्री हजूर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रेलगाड़ी व बसों के जरिये श्रद्धालुओं के जत्थों को पंजाब के कई जगहों से रवाना किया गया है। सीएम मान ने कहा- विधानसभा का सर्द ऋतु सेशन आरंभ होगा। हर पंजाब निवासी देखे।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Mon, 27 Nov 2023 04:02 PM (IST)
Hero Image
गुरपर्व पर आज से ही आरंभ हुआ तीर्थ यात्रा योजना व आटा-दाल स्कीम। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, संगरूर। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सोमवार को धूरी से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना व घर-घर आटा-दाल स्कीम का आगाज किया। आज श्री हजूर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रेलगाड़ी व बसों के जरिये श्रद्धालुओं के जत्थों को पंजाब भर में विभिन्न जगहों से रवाना किया गया है।

सैंकड़ों की गिनती में श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हुए हैं। इससे लहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने संगरूर के एतिहासिक गुरुद्वारा नानकियाना साहिब में माथा टेका व इस दौरान देशवासियों को गुरपर्व की शुभकामानाएं की।

इस उपरांत वह धूरी के लिए रवाना हुए। धूरी में दस बसों को रेलवे स्टेशन धूरी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें: Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: गुरु पर्व के मौके पर अमृतसर रेलवे स्टेशन से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' की हुई शुरूआत

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा व घर-घर आटा-दाल स्कीम की शुरूआत-सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब के लोगों के लिए दो योजनाओं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana) व घर-घर आटा-दाल  स्कीम (Aata Daal Yojana) का आज आगाज किया गया है। गुरुनानक देव जी के जात-पात खत्म करने का जो संदेश दिया था। उसी संदेश पर चलते हुए इन योजनाओं को बिना किसी पक्षपात के हर व्यक्ति के लिए आरंभ किया गया है।

कोई भी व्यक्ति अपने परिवार समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकता है। वैसे ही आटा-दाल स्कीम (Flour-Pulse Scheme) के तहत आटा लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। तीन सौ यात्री अमृतसर साहिब, दो सौ यात्री जालंधर व पांच सौ से अधिक यात्री धूरी से रवाना होंगे।

 विधानसभा का सर्द ऋतु सेशन हर कोई देखे-भगवंत मान

रेलगाड़ी में मेडिकल सुविधा व अन्य हर सुविधा प्रदान की गई है। मान ने दावा किया उनका हलका धूरी पंजाब की राजनीति की धुरी बनेगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर से विधानसभा का सर्द ऋतु सेशन आरंभ होगा। हर पंजाब निवासी इस सेशन को अवश्य देखे, ताकि पता चल सके कि आपका चुना नुमाइंदा विधानसभा में आपके इलाके से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं या नहीं।

रैली दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का आगाज करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले तीन-चार वर्ष से यह योजना चल रही है। जिसे आज पंजाब में भी आरंभ किया गया है।

पंजाब से तीर्थ स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालु अपनी व अपने परिवार की बेहतरी की दुआ करने के साथ ही आम आदमी पार्टी, मुख्मंत्री भगवंत मान व पंजाब की खुशहाली, पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की भी कामना करें।

सफर के दौरान आने वाली कमियों का रखे ध्यान, ताकि न हो रिपीट-CM

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यह यात्रा जिंदगी भर याद रहेगी व यात्री इस सफर के दौरान पेश आने वाले कमियों को भी अवश्य ध्यान में रखें, ताकि अगली यात्रा दौरान इन कमियों को दूर किया जा सके। अंत में उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए अपना भाषण समाप्त किया।

यह भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti 2023: कपूरथला में संगत के स्वागत को नानक की नगरी ने बिछाई पलकें, देर रात डाले जाएंगे श्री आखंड पाठ साहिब के भोग