Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2022: सोना-चांदी के अलावा धनतेरस पर घर लाएं ये 4 चीजें, होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति

Dhanteras 2022 देशभर में धनतेरस का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल 22 अक्टूबर को ये पर्व पड़ रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खरीदारी करना शुभ माना जाता है। जानिए किन चीजों को खरीदना होगा शुभ

By Shivani SinghEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 12:51 PM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2022: धनतेरस में नहीं खरीद सकते हैं सोना-चांदी, तो करें ये काम

नई दिल्ली,  Dhanteras 2022 Shopping:  हिंदू धर्म में दिवाली का काफी अधिक महत्व है। पांच दिनों तक चलने वाला इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती और समापन भैया दूज के साथ हो रहा है। दीपावली के महापर्व में मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर भगवान को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह से पूजा करने के साथ उपाय करते हैं। धनतेरस के दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अगर आप कीमती वस्तु खरीद पाने में असमर्थ है, तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ चीजें खरीद सकते हैं।

झाड़ू

वास्तु शास्त्र में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन स्टील के बदले पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तो उनके हाथ में एक कलश था जो पीतल का माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गोमती चक्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। इसके साथ ही दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें भी रखें। भैया दूज के बाद इस गोमती चक्र को उठाकर पैसों वाली जगह पर रख दें।

साबुत धनिया

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया भी खरीदकर लाना चाहिए। इसके बाद इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इन्हीं अर्पित धनिया को गमले में बो दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।