Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gajlaxmi Rajyog 2023: गुरु गोचर से हुआ गजलक्ष्मी योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Gajlaxmi Rajyog 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों की स्थिति बदलने के कारण कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। बता दें कि गुरु ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करने के कारण गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 24 Apr 2023 10:43 PM (IST)
Hero Image
Gajlaxmi Rajyog 2023: मेष राशि में गुरु ग्रह के प्रवेश के कारण बना गजलक्ष्मी राजयोग।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Gajlaxmi Rajyog 2023, Guru Gochar in Mesh Rashi: हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2023, शनिवार के दिन गुरु ग्रह बृहस्पति सुबह 06:12 पर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मेष राशि में आने से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी योग को बहुत ही शुभ माना गया है। जिस जातक की कुंडली में गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है, उन्हें धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, गजलक्ष्मी योग से किन राशियों को मिल रहा है सर्वाधिक लाभ?

मिथुन राशि

ज्योतिषविदों के अनुसार मिथुन राशि के 11वें भाव में गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, साथ ही कार्य क्षेत्र में भी सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। व्यापार में भी उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। इसके साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार, कर्क राशि के नौवें भाव में गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान धन-धान्य की प्राप्ति होगी और व्यापार में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस योग से नौकरी में पदोन्नति के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति प्राप्त होगी।

कन्या राशि

गजलक्ष्मी योग का निर्माण कन्या राशि के आठवें भाव में हो रहा है। ऐसे में दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। जातक जो कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी एवं व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को भी गजलक्ष्मी योग का लाभ मिल रहा है। इस योग का निर्माण राशि के सातवें भाव में हो रहा है। इस दौरान अटके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। जातकों को पैतृक संपत्ति का भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के दूसरे भाव में गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वाणी में मधुरता आएगी, साथ ही परिवार के सदस्यों से संबंध अच्छे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।