Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami 2021: जानिए, जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के 5 विशेष उपाय

Janmashtami 2021 आज भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें जन्माष्टमी के दिन अपना कर भगवान श्री कृष्ण को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है....

By Jeetesh KumarEdited By: Updated: Mon, 30 Aug 2021 04:18 PM (IST)
Hero Image
जानिए, जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के 5 विशेष उपाय

Janmashtami 2021: पौराणिक मान्यता के अनुसार आज भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी के दिन अति विशिष्ट योग का निर्माण हुआ है। इस वर्ष जन्माष्टमी तिथि पर रोहणी नक्षत्र के साथ कृत्तिका नक्षत्र और जयंति तथा हर्षण योग भी बन रहा है। इस योग में भगवान कृष्ण का पूजन विशेष फलदायी है। आज भगवान कृष्ण के पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक है। इस मुहूर्त में भगवान का विधिपूर्वक पूजन करने से कृष्ण मुरारी का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। इसके साथ ही आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें जन्माष्टमी के दिन अपना कर भगवान श्री कृष्ण को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है....

1-जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल, भगवान कृष्ण को एक पात्र में रख कर का शंख में डाल कर बारी-बारी से दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। पूजन के बाद इस चरणामृत को पूरे घर में छिड़क कर सभी लोग ग्रहण करें, आपके घर-परिवार के सभी दुख दूर हो जाएंगे।

2- भगवान कृष्ण का पूजन करने के बाद उन्हें सुसज्जित पालने में बिठाएं और रेशम की डोरी से पालना झुलाएं। ऐसा करने से बाल गोपाल, कृष्ण कन्हैया जरूर प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

3- जन्माष्टमी के पूजन में कृष्ण मुरारी को मोर पंख और बांसुरी जरूर चढ़ाए। ये दोनों ही चीजें भगवान को अति प्रिय हैं। भगवान कृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।

4- आज पूजन में लड्डू गोपाल को माखन मिश्री को भोग जरूर लगाएं । भगवान को माखन मिश्री बहुत प्रिय है, इसके साथ तुलसी दल भी जरूर चढ़ाएं। बिना तुलसी दल के भगवान का भोग पूरा नहीं होता है।

5- भगवान कृष्ण को गोविंद और गोपाल के नाम से भी जाना जाता है, गिरधारी भगवान कृष्ण गाय को विशेष रूप से प्यार करते हैं। इसलिए आज जन्माष्टमी के दिन गाय की सेवा करना, उन्हें चार खिलाने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस दिन धातु की बनी गाय और बछड़े की प्रतिमा को घर लाने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'