Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lucky Moles: क्या आपके शरीर के इन अंगों पर भी है काले तिल, बनेंगे अमीर

Lucky Moles सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर होने वाले प्रत्येक चिन्ह व तिल का अर्थ होता है। ऐसा माना जाता है तिल के जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि उस व्यक्ति का भविष्य कैसा है साथ ही वो जीवन में किस मुकाम तक पहुंचेगा। ऐसे में आज हम इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में कुछ जानकारी लेकर आए हैं जो इस प्रकार है-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Mon, 27 Nov 2023 04:48 PM (IST)
Hero Image
Lucky Moles: सामुद्रिक शास्त्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lucky Moles: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के बारे में काफी कुछ जानकारी दी गई है, जिसमें व्यक्ति के शरीर पर होने वाले तिल भी शामिल हैं। कहा जाता है तिल के जरिए ये जाना जा सकता है कि उस व्यक्ति का भाग्य कैसा है, वो जीवन में किस मुकाम तक पहुंचेगा।

ऐसे में आज हम इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में कुछ जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आपको इन संकेतों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

गाल पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीधे गाल पर तिल होता है, वो बहुत खुशनसीब होते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद ही मजबूत होती है। साथ ही ऐसे जातक अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। वहीं अगर तिल उल्टे गाल पर हो, तो ऐसे लोग बेहद ही खर्चीले स्वभाव वाले होते हैं।

हथेली पर तिल का होना

जिन लोगों की दाईं हथेली पर तिल होता है, वो व्यक्ति व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही ऐसे लोग शोहरत कमाने में काफी आगे होते हैं। इनके पास धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती है।

होठों के ऊपर तिल का होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, होठों के ऊपर तिल होना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति बेहद सौभाग्यशाली होते हैं। उन्हें जीवन में हर चीजें बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

सीने पर तिल का होना

जिन जातकों के सीने के बीच में तिल होता है, वो बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे जातक समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और इनकी योजनाएं हमेशा सफल रहती हैं।

यह भी पढ़ें : Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes: आज है गुरु नानक जयंती, ऐसे भेजें अपने करीबियों को शुभकामनाएं

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।