Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें व्यास जी कृत भगवती स्तोत्र का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी निजात

इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में मां दुर्गा की महिमा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया है। ममतामयी मां दुर्गा बेहद दयालु और कृपालु है। मां दुर्गा अपने भक्तों का उद्धार करती हैं और उनके दुखों को हरती हैं। वहीं दुष्टों का संहार करती हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 19 Dec 2023 02:03 PM (IST)
Hero Image
Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी पर जरूर करें व्यास जी कृत भगवती स्तोत्र का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी निजात

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2023: हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। तदनुसार, मार्गशीर्ष महीने में 20 दिसंबर को मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में मां दुर्गा की महिमा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया है। ममतामयी मां दुर्गा बेहद दयालु और कृपालु है। मां दुर्गा अपने भक्तों का उद्धार करती हैं और उनके दुखों को हरती हैं। वहीं, दुष्टों का संहार करती हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की उपासना करते हैं। अगर आप भी जगत जननी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय व्यास जी कृत दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

जय भगवति देवि नमो वरदे,

जय पापविनाशिनि बहुफलदे ।।

जय शुम्भनिशुम्भ कपालधरे,

प्रणमामि तु देवि नरार्तिहरे ।।

जय चन्द्रदिवाकर नेत्रधरे,

जय पावकभूषित वक्त्रवरे ।

जय भैरवदेहनिलीन परे,

जय अन्धकदैत्य विशोषकरे ।।

जय महिषविमर्दिनि शूलकरे,

जय लोकसमस्तक पापहरे ।

जय देवि पितामह विष्णुनते,

जय भास्कर शक्र शिरोऽवनते ।।

जय षण्मुख सायुध ईशनुते,

जय सागरगामिनि शम्भुनुते ।

जय दु:खदरिद्र विनाश करे,

जय पुत्रकलत्र विवृद्धि करे ।।

जय देवि समस्त शरीर धरे,

जय नाकविदर्शिति दु:ख हरे ।

जय व्याधि विनाशिनि मोक्ष करे,

जय वांछितदायिनि सिद्धि वरे ।।

एतद् व्यासकृतं स्तोत्रं,

य: पठेन्नियत: शुचि: ।

गृहे वा शुद्ध भावेन,

प्रीता भगवती सदा ।।

सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ

ॐ ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती हि सा।

बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः,

स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।

दारिद्र्यदुःखभयहारिणी का त्वदन्या,

सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।

सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।

शरण्ये त्रयंबके गौरि नारायणि नमोस्तु ते।

शरणागतदीनार्तपरित्राणपराणये।

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोस्तु ते।

सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते।

भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु ते।

रोगानशेषानपहंसि तुष्टा,

रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।

त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां,

त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।

सर्वबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।

एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशनम् ।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।