Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या iPad के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं iPhone? यहां पाएं सारी जानकारी

आईफोन का उपयोग करने वाले लोगों का सबसे बड़ी झंझट ये होती है कि उनको अपने लिए नया चार्जर यानी अडॉप्टर लेना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों के पास आईपैड है तो वो उसके चार्जर का इस्तेमाल आईफोन के साथ भी कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसके बारे में हम उस आर्टिकल में जानेंगे ।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
क्या iPad के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं iPhone, यहां पाए सारी जानकारी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple के फैन्स दुनिया के कोने-कोने में हैं, जो इसके अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी है, जो आईफोन, आईपैड यहां तक की लैपटॉप की जगह पर भी मैक का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एक आम सवाल लोगों के बीच में घूमता है कि क्या वे आईफोन के लिए आईपैड के चार्जर का इस्तेमाल कर सकते है?

आज हम आपके इसकी सवाल का समाधान लाए है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपने आईफोन के लिए आईपैड के चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि हमें किन बातों का ध्यान रखना होगा। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि आपके iPhone को आपके iPad चार्जर से चार्ज करना सुरक्षित है। साथ ही आपके iPhone और iPad के बीच चार्जिंग केबल स्विच करने के बारे में भी कुछ जानकारी दी जाएगी।

iPhone में iPad चार्जर का उपयोग

  • इस प्वॉइट का सीधा उत्तर हां है। आप अपने iPhone को iPad चार्जर से चार्ज कर सकते हैं और ऐसा करना सुरक्षित भी है।
  • एपल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आपके पास के 12-वाट USB पावर एडाप्टर है तो आप आईफोन 5 और उसके बद के आईफोन मॉडल क आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, अगर आपके पास 30-वाट एडाप्टर है, तो आप iPhone 8 और इसके बाद के आईफोन को इसकी मदद से चार्ज कर सकते हैं।
  • अगर आप अपने iPhone को अपने iPad चार्जर से चार्ज करते हैं, तो आपका iPhone सामान्य रूप से चार्ज होगा।

यह भी पढ़ें - Vivo T3 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर और OIS कैमरे के साथ होगी एंट्री

iPad चार्जर से आईफोन चार्ज करना कितना सुरक्षित ?

  • डिवाइस के एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद यह चार्ज करना बंद कर देगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि iPhones में ऑटो कट बैटरी तकनीक होती है, जो इसके पूरी तरह से चार्ज होने पर चार्ज करना बंद हो जाती है।
  • आपको अपने iPhone को iPad चार्जर से चार्ज करने से कुछ तेज-चार्जिंग लाभ मिल सकते हैं। Apple की मानें तो iPhones के लिए फास्ट चार्जिंग 18W, 20W, 29W, 30W, 61W, 87W, या 96W USB-C पावर एडाप्टर के साथ काम करती है।
  • जब आप अपने iPhone के लिए अपने iPad चार्जर का उपयोग कर रहे हों तो आपको कोई अंतर नहीं दिखना चाहिए।
  • हालांकि अगर आप अपने iPad को कम वॉट क्षमता वाले iPhone चार्जर से चार्ज करने का प्रयास करते हैं, तो यह अभी भी चार्ज होगा, लेकिन इसमें अधिक समय लगेगा।

यह भी पढ़ें - Apple ने खरीदा AI स्टार्टअप, Google और Microsoft को चुनौती देने की है प्लानिंग