Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Xiaomi और Redmi के इन फोन को मिलेगा MIUI 15 अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट; मिलेंगे ये नए फीचर्स

MIUI 15 Update MIUI 15 में एक क्लिपबोर्ड फीचर को रोल आउट करने की उम्मीद है। टेक्स्ट के साथ-साथ यूजर्स अब फोटो और फ़ाइलों को क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर सकेंगे। केवल टॉगल को टैप करके यूजर्स अब ऑडियो क्वालिटी या डिवाइस के स्पीकर को नुकसान पहुंचाए बिना वॉल्यूम को दोगुना कर सकते हैं। लिस्ट में Xiaomi 13T/13T Pro Xiaomi Mix Fold 1/2/3 Xiaomi Pad 6/ Pro/Max जैसे फोन शामिल हैं।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Sat, 09 Sep 2023 08:58 PM (IST)
Hero Image
MIUI 15 अपडेट में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने आधिकारिक तौर पर अगले MIUI कस्टम इंटरफ़ेस-MIUI 15 की घोषणा की थी। कंपनी ने फीचर्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह कन्फर्म था कि MIUI 15 रिसीव करने वाला पहला स्मार्टफोन नया Redmi K60 Ultra होगा।

लेकिन अब XiaomiUI ने हाल ही में उन सभी सपोर्टेड डिवाइसों की एक लिस्ट जारी की है जिन्हें MIUI 15 अपडेट मिलेगा। MIUI 15 अपडेट में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

जल्द लॉन्च होगा MIUI 15

Mi कोड को खंगालने पर XiaomiUI को इन फीचर्स के बारे में पता चला, MIUI 15 में एक क्लिपबोर्ड फीचर को रोल आउट करने की उम्मीद है। टेक्स्ट के साथ-साथ, यूजर्स अब फोटो और फ़ाइलों को क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर सकेंगे। इस अपग्रेड को एक कदम आगे माना जा रहा है, क्योंकि Xiaomi डिवाइस सैमसंग और पिक्सल डिवाइसों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, जो पहले से ही कुछ समय के लिए इस फीचर की पेशकश कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: शाओमी ने किया एलान, इस दिन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी Xiaomi 13T सीरीज

200 प्रतिशत तक बढ़ा सकेंगे वॉल्यूम

लीक के अनुसार, MIUI 15 में एक और फीचर शुरू करने की भी अफवाह है जो वॉल्यूम बढ़ाने की क्षमता है। यह अपग्रेड सेटिंग्स मेनू में एक नया टॉगल पेश करता है, जो यूजर्स को वॉल्यूम आउटपुट को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने में सक्षम बनाता है। केवल टॉगल को टैप करके, यूजर्स अब ऑडियो क्वालिटी या डिवाइस के स्पीकर को नुकसान पहुंचाए बिना वॉल्यूम को दोगुना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 1 सितंबर को लॉन्च करेगा 13T और 13T Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

इन Xiaomi फोन को मिलेगा है MIUI 15 अपडेट

  • Xiaomi 13T/13T Pro
  • Xiaomi Mix Fold 1/2/3
  • Xiaomi Civi 1/1S/2/3
  • Xiaomi Pad 6/ Pro/Max
  • Xiaomi 13/Pro/Lite/Ultra
  • Xiaomi 12/12X/12T/12 Pro/12S Ultra
  • Xiaomi 12T Pro/12S/12S Pro/Lite
  • Xiaomi 12S Dimensity
  • Xiaomi Pad 5/Pro
  • Xiaomi 11i/Hypercharge
  • Xiaomi Mi 11/ 11X/ 11X Pro/ 11i/ Pro/ LE
  • Xiaomi 11 Ultra/ Lite 4G/ Lite NE/ Lite 5G

इन Redmi फोन को मिलेगा MIUI 15 अपडेट

  • Redmi Pad/SE
  • Redmi K40/ Pro/ Pro+/ Gaming
  • Redmi Note 10 5G/Pro
  • Redmi Note 10S/ Note 10 Pro 5G
  • Redmi 10/Prime
  • Redmi Note 11/Pro/+/4G/ 11T/Pro 5G/ Pro+
  • Redmi Note 11 Pro 5G/ 11E/ 11S 5G/ 11 SE
  • Redmi Note 11T Pro/ 11T Pro+/ 11R
  • Redmi K50 Pro/ K40S/ K50/ K50i/K50i Pro
  • Redmi K50 Ultra/ K50 Gaming
  • Redmi 10 Prime+ 5G/Redmi 10 5G
  • Redmi 11 Prime/ 5G
  • Redmi Note 12/ Pro/ Pro+/ Pro Explorer
  • Redmi Note 12 Pro Speed/ 12 Pro 4G/ 12S
  • Redmi Note 12 Turbo/ 12R Pro/ 12R/ 12 5G
  • Redmi 12/ 12C
  • Redmi K60/K60e/K60 Pro/K60 Ultra