Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khaby Lame: 142 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के सबसे बड़े टिकटॉक स्टार, तय किया मजदूर से क्रिएटर का सफर

टिकटॉक पर रोस्ट वीडियो बनाकर फेमस हुए Khaby Lame 142 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे बड़े टिकटॉक स्टार बन गए है। Khaby की उम्र केवल 22 साल है। बता दें कि Khaby ज्यादातर लाइफ हैक वीडियोज का रोस्ट बनाते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Fri, 24 Jun 2022 10:57 AM (IST)
Hero Image
142 मिलियन फॉलोअर्स के साथ Khaby Lame बने दुनिया के सबसे बड़े टिकटॉक स्टार

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी Khaby Lame ने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफार्म टिकटॉक पर 142.8 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।सामने आई एक नई रिपोर्ट केअनुसार, Lame ने लोकप्रिय टिकटॉकर चार्ली डी'मेलियो को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके अभी 142.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बेतुके लाइफ हैक वीडियोज को करते है रोस्ट

Khaby की उम्र केवल 22 वर्षीय साल है। इसके वीडियो के ज्यादातर कंटेंट बेतुके लाइफ-हैक वीडियो को रोस्ट करने या उनपर रिएक्शन देने पर ही आधारित है। वो किसी भी वीडियो को ऐसे बनाते हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। इसके वीडियो में आपको कोई डायलॉग नहीं होते है, वे केवल एक्सप्रेशन और हाथ के मूवमेंट से पूरी वीडियो कंटेंट को पेश करते है।

नवंबर 2020 में वायरल हुआ पहला वीडियो

Lame ने एक आधिकारिक बयान मे बताया था कि उन्हें लोगों को हंसाना और उनका मनोरंजन करना बहुत पसंद है। Khaby ने कहा कि मैं बचपन से ही लोगों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने को लेकर काफी पैशनेट रहा हूं। मैं टिकटॉक का शुक्रगुजार हूं कि इसने मुझे सारी दुनिया के साथ अपने जुनून को साझा करने का मौका दिया। मैं अपने सपनों की दिशा में काम करना जारी रखूंगा।Lame का पहला वायरल वीडियो नवंबर 2020 को पोस्ट किया गया था, जिसे 17 मिलियन से अधिक बार देखा गया था। इस छोटी क्लिप में Khaby को एक लाइफ हैक पर रिएक्शन देते हुए देखा गया था।

नौकरी चले जाने पर शुरू किया था वीडियो बनाना

Khaby का पहला वीडियो मार्च 2020 पोस्ट किया गया था, जब उन्हें COVID-19 महामारी के दौरान अपनी फैक्टी छोड़ने के लिए कहा गया था। बता दें कि 142.8 मिलियन टिकटॉक फॉलोअर्स के अलावा Khaby के 78 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी हैं।

Best Gaming Smartphone Under 30K: ये हैं 30 हजार से कम कीमत के बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन, यहां जानें डिटेल्स