Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aligarh News: अश्लील बात करने वाले युवक की शिकायत की तो महिला को दौड़ाया, ईंट पत्थर फेंके, चौकी में घुसकर बचाई जान

Aligarh Crime News In Hindi Today रोरावर क्षेत्र में एक युवक द्वारा फोन पर अश्लील बातें करने की शिकायत लेकर पहुंची महिला को आरोपित पक्ष के लोगों ने घेर लिया। उससे मारपीट करते हुए दौड़ा दिया। ईंट-पत्थर मारे। महिला ने चौकी में खुद को जलालपुर बंद कर जान बचाई। पुलिस ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 26 Mar 2024 10:58 PM (IST)
Hero Image
युवक की शिकायत करने पर महिला को दौड़ाया, पथराव, चौकी में घुसकर बचाई जान

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र की जलालपुर चौकी के पास रहने वाली महिला को क्षेत्र में ही रहने वाला नीरज फोन पर गालीगलौज व अश्लील बातें करते हुए तंग कर रहा था। मंगलवार शाम को महिला उसके घर पर शिकायत करने पहुंच गई। इस पर वहां महिलाएं इकट्ठा हो गईं। उन्होंने महिला से गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी।

Read Also: प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, रोजा खाेलने के बाद घर जा रहे युवक को गोली मारी, पुराने विवाद में घटना

महिला का गला दबाया

आरोप है कि उसका गला दबा दिया। बामुश्किल महिला ने जान बचाई और भागते हुए चौकी आ रही थी। लेकिन, आरोपित पक्ष की महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिला चौकी में घुस गई। इसके बावजूद भीड़ उसके पीछे चौकी में घुसने लगी। वहां मौजूद सिपाही ने भीड़ को रोका।

अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। महिला ने नीरज के अलावा लाला, दीपक, आशु, सोनू, रामू, शिवम यादव, हिमांशु, मुल्ला, उमा, प्रदीप व अज्ञात महिलाएं व पुरुष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Read Also: Lok Sabha Election: कितने पढ़े लिखे और मालदार हैं आपके प्रत्याशी, जिन्हें आप सौंपने जा रहे हैं अपने संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी

महिला से हुआ विवाद

सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि चौकी में कोई पथराव नहीं हुआ। एक महिला से विवाद हुआ था। वो खुद को बचाते हुए चौकी की तरफ भागी। तभी आरोपितों ने उस महिला पर पत्थर फेंके। मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।