Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News : शव के अंतिम संस्कार को लेकर भिड़े मायके और ससुराल पक्ष, पुलिस भी हो गई हैरान

मायके पक्ष के लोग मृतका के शव का अंतिम संस्कार कराए जाने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसे शांत करवा दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा होती रही।

By Pawan Kumar Yadav Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:21 PM (IST)
Hero Image
पुलिा ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गौरीगंज : सैंठा गांव निवासी सोनू पत्नी रोशनी को लेकर हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। पत्नी की बीमारी के चलते दो दिन पहले सोनीपत में मौत हो गई थी। घर शव लाने के बाद पुलिस को सूचना देकर ससुराल व मायके पक्ष की सहमति से पोस्टमार्टम कराया गया।

शुक्रवार को ससुरालजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी प्रतापगढ़ के लखनपुर सूर थाना सांगीपुर निवासी मृतका के पिता इंद्रपाल सरोज व अन्य मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

मायके पक्ष के लोग मृतका के शव का अंतिम संस्कार कराए जाने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसे शांत करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ते जा रहा था पिकअप वाहन, पुलिस को देखकर कई लोग भागे- फलों की क्रेट में मिली शराब