Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डाक्टरों की कमी होगी दूर, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे बेड: सीएमएस

संसाधनों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों

By JagranEdited By: Updated: Wed, 17 Aug 2022 07:10 PM (IST)
Hero Image
डाक्टरों की कमी होगी दूर, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे बेड: सीएमएस

डाक्टरों की कमी होगी दूर, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे बेड: सीएमएस

जासं, औरैया: सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को ज्यादातर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। बेड कम होने से भी दिक्कतें रहती हैं। इस दुश्वारी को दूर करने का प्रयास किए जा रहा। उम्मीद है कि 2023 तक लगभग सभी स्वास्थ्य सेवाएं जिले को मरीजों को मुहैया हो जाएंगी। रेफर सेंटर कहे जाने वाले जिला अस्पताल में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। विभिन्न रोगों के 500 मरीज भर्ती रहकर जनपद में ही उपचार करा सकेंगे। 300 बेड का मेडिकल कालेज चिचौली में बनाया जा रहा। साथ ही डाक्टरों की कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में सौ शैया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. कुलदीप यादव ने मोबाइल फोन पर पाठकों को उनके सवालों के जवाब में दी। प्रस्तुत हैं कुछ प्रमुख सवाल और उनके जवाब...।

--------

प्रश्न- चिकित्सकों की कमी सरकारी अस्पतालों में है। कब दूर होगी। सुधांशु शुक्ला, बाबरपुर

उत्तर- चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास शासन स्तर से कराया जा रहा है।

प्रश्न- क्षय रोग से पीड़ित हूं। जब से दवा सेवन की तब से भूख नहीं लगती है। तुलसीराम राना, दिबियापुर

उत्तर- दवा का सेवन बंद कर दें। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से मिलकर परामर्श लें।

प्रश्न- स्वास्थ्य कर्मचारी दो चार घंटे ही रुकते हैं। आने-जाने का समय भी निश्चित नहीं है। रवि प्रकाश, आवास विकास

उत्तर- समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। बावजूद यदि शिकायत हैं तो उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

प्रश्न- पत्नी की बच्चादानी में गांठ है। काफी दिक्कत रहती है। दवा से स्थायी आराम नहीं मिल रहा है। सौरभ यादव, फफूंद

उत्तर- इसे फाइब्राइड यूटरस बोलते हैं। किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर उपचार कराएं।

प्रश्न- ओपीडी में चिकित्सकों के आने-जाने का कोई समय तय नहीं। जिस कारण दिक्कत होती है। अखिलेश ठाकुर, फफूंद

उत्तर- लिखित तौर पर शिकायत करें। बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था है। लेटलतीफी पर स्पष्टीकरण लिया जाता है।

प्रश्न- मौसमी बीमारियों से बचने के लिए क्या उपाय है। राकेश कुमार, ओमनगर औरैया

उत्तर- मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। सर्द-गर्म होने से दिक्कत आती है।

प्रश्न- प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर कुछ ही दवाएं मिलती है। बबलू तिवारी, ब्रह्मनगर औरैया

उत्तर- प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर साल्ट के तहत दवाओं की सुविधा है। जरूरी दवाएं उपलब्ध रहती हैं।

प्रश्न- कोविड-19 रोधी बूस्टर डोज नहीं लग सका है। मोबाइल फोन पर मैसेज भी नहीं आया। राहुल सक्सेना, मुरादगंज

उत्तर- जिला अस्पताल या किसी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक से मिले। वैक्सीन लग जाएगी।