Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तहसील में कामकाज ठप, प्रधान भी धरने पर

सहसवान तहसील में हुए बवाल के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इससे मामला गरमा गया है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 11 May 2018 12:05 AM (IST)
Hero Image
तहसील में कामकाज ठप, प्रधान भी धरने पर

सहसवान, बदायूं : राशनकार्ड बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद राजस्व निरीक्षक और ग्राम प्रधान के पति व पुत्र के बीच हुई मारपीट और उसके बाद तहसील पर हुए पथराव का मामला तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को तहसील सहसवान के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील कर्मी मुकदमा दर्ज होने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले प्रधानों ने भी ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, तहसील में हड़ताल की वजह से फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।

गुरुवार को भी तहसील कर्मियों की हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। लेखपाल संघ के शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में लेखपालों, संग्रह अमीनों और कार्यालय स्टाफ द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई कि पुलिस द्वारा प्रधान पक्ष से साठगांठ कर तहसील कर्मियों के खिलाफ जो झूठा मुकदमा दर्ज किया, उसे खारिज किया जाए और लेखपालों के साथ मारपीट व तहसील परिसर में पथराव तोड़फोड़ करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूरे दिन तहसील कर्मी हडताल पर धरने पर डटे रहे। इस मौके पर विचित्र पाल ¨सह, वीरेन्द्र पाल, सुशील बाबू, सुमित कुमार, आशीष सक्सेना, गोवर्धन ¨सह, राम¨सह, प्रेम जौहरी, अनोखे लाल आदि मौजूद रहे।

वहीं, ग्राम प्रधान संघ ने ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रताप ¨सह यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि तहसील कर्मचारियों द्वारा राशन कार्ड के सत्यापन में ग्रामीणों से उगाही की जा रही है। फतनपुर के ग्राम प्रधान के पति व पुत्र ने जब इसका विरोध किया तो तहसील स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। सदर तहसील में भी कार्य बहिष्कार

बदायूं : सहसवान तहसील प्रकरण को लेकर यहां सदर तहसील में भी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई है कि 13 मई तक राजस्व कर्मियों के खिलाफ हुआ मुकदमा वापस नहीं हुआ तो 14 मई से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। आरोपित प्रधान पति, उनके पुत्रों और अन्य ग्रामीणों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज ¨सह, कमल ¨सह, मो.रिजवान खां, विवेक कुमार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अहिबरन ¨सह यादव के अलावा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयूब अली एडवोकेट, विनोद कुमार मथुरिया, रामवीर ¨सह भी मौजूद रहे।