Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मोबाइल में लड़कियों की अश्लील रिकॉर्डिंग मिली तो जमकर हुई पिटाई, हिंदू बनकर बात करता था युवक

हिंदू संगठनों ने चार मुस्लिम युवकों को हिंदू लड़कियों से बातचीत करने के आरोप में जमकर पीटा। युवकों के पास से अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग मिली जिससे लगता है कि वे लड़कियों को फंसाकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों ने हिंदू नाम से लड़कियों से बातचीत की थी। मामले की जांच की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 19 Sep 2024 05:31 PM (IST)
Hero Image
आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखने की तैयारी की जा रही है।

जागरण संवाददाता, बरेली। इज्जतनगर में बुधवार रात हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने चार मुस्लिम युवकों को जमकर पीटा। वह हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों से बातचीत रह रहे थे। युवतियों ने इसका विरोध किया और वहां से चली गई। इसके बाद संगठन के लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। बाद में थाने ले जाकर सौंप दिया। 

थाने पहुंचकर जब आरोपी का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें कई लड़कियों की अश्लील स्क्रीन रिकार्डिंग मिली, जिसके बाद से माहौल और भी गरमा गया है। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखने की तैयारी की जा रही है।

यह है पूरा मामला

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह कर्मचारी नगर चौकी के पास फास्ट फूड खा रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि चौकी से कुछ दूरी पर दो लड़के हिंदू लड़कियों से बात कर रहे थे। इसी बीच उनका झगड़ा शुरू हो गया और लड़कियां वहां से ऑटो में बैठकर चली गई। 

इसके बाद, संगठन के कार्यकर्ताओं ने लड़कों को बुलाया और उनका नाम पूछा। आरोप है कि आरोपी ने अपना नाम राहुल बताया। मगर जब उससे आधार कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज मांगा तो वह दिखा नहीं सका। 

शक होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोबाइल चेक किया। उसकी इंस्टाग्राम आईडी एक मुस्लिम युवक के नाम से बनी थी। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। मुस्लिम पक्ष के युवकों ने भी अपने दो और साथियों को मौके पर बुला लिया। 

इधर से हिंदू संगठनों के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद की बात पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आई। इसी बीच जब आरोपी का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें एक हिडन एप के अंदर दूसरा व्हाट्सएप, समेत कई एप थे। उसी में कई लड़कियों की अश्लील वीडियो काल रिकार्डिंग भी थी। 

आरोप था कि मोबाइल देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता है। बाद में उसी रिकॉर्डिंग से उन्हें ब्लैकमेल भी करता है। इसके बाद मामला और बढ़ गया। पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं को किसी तरह से समझाकर मामला शांत कराया। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिलने से प्राथमिकी नहीं लिखी गई है।

अभी मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी जाएगी।

-मानुष पारीक, एसपी सिटी।

यह भी पढ़ें: यूपी के बाशिंदों के पास पक्का घर बनाने का सुनहरा मौका, 11 बिंदुओं में मुख्यमंत्री आवास योजना की पूरी डीटेल

यह भी पढ़ें: आटा-दाल की कीमतों के बीच खाद्य तेल की कीमत भी हाथ से फिसली, 10 दिन में हुआ 30 रुपये महंगा