Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: गोकशी के आरोपित ने पुलिस पर दागी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने से बची जान; मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गो तस्करी के एक वांछित आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक दारोगा को लगी लेकिन वह बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 17 Sep 2024 01:27 PM (IST)
Hero Image
गोकशी के आरोपित ने पुलिस पर दागी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने से बची जान

संवाद सूत्र, मंडावर (बिजनौर)। गोकशी के वांछित आरोपित ने घेराबंदी होने पर एक पुलिस टीम पर सीधे गोली चला दी। गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक दाराेगा को छाती पर लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण दारोगा की जान बच गई। आरोपित को पकड़ने और बचाव में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। गोली आरोपित के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मंडावर के गांव राजारामपुर में नौ सितंबर को गोकशी की सूचना पर पुलिस ने नरेश कुमार के खेत में छापा मारा था। खेत से 25 किलोग्राम गोवंशी खाल व गोकशी में प्रयुक्त छूरा बरामद हुआ था। हालांकि खेत मौके पर कोई पकड़ा नहीं गया था। विवेचना में असलम, नसीम, जावेद, मकबूल, सलमान, फैय्याज निवासीगण ग्राम राजारामपुर के नाम सामने आए थे। इनमें से असलम, नसीम, मकबूल व सलमान को पुलिस ने दबोच लिया था।

तमंचे से पुलिस पर झोका फायर

सोमवार रात पुलिस को गोकशी के मुख्य आरोपित फैय्याज के गांव किशनबास के पास होने और उसके पास अवैध असलहा होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुुचकर चेकिंग करने लगी। कुछ समय वहां एक व्यक्ति कच्चे मार्ग से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे टोका तो उसने पुलिस टीम पर जाने से मारने की नीयत से तमंचे सीधा फायर झोंक दिया।

गोली दारोगा सुरेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर सीधे छाती पर लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो आरोपित के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपित को दबोच लिया। उसने अपना नाम फैय्याज बताया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि दारोगा सुरेंद्र सिंह बुलेट प्रूफ जैकेट न पहने होते तो गंभीर घटना हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में बाढ़ के पानी ने मचाई तबाही, गावों को आपस में जोड़ने वाले कई रास्ते बंद; नाव बनी सहारा

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, हनुमानगढ़ी में उमस से महिला समेत तीन लोग बेहोश