Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: बुलंदशहर में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

बुलंदशहर की एक अदालत ने 2020 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। विशेष लोक अभियोजक महेश राघव धर्मेंद्र राघव और भरत शर्मा ने बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 जून 2020 को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 22 Sep 2024 03:02 PM (IST)
Hero Image
किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष की सजा। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। वर्ष 2020 में अगौता क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को तमंचे के बल पर उठाकर दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 27 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक महेश राघव, धर्मेंद्र राघव और भरत शर्मा ने बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 जून 2020 को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। घटना का मुकदमा किशोरी के पिता ने अगौता थाने पर दर्ज कराया।

पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा

मुकदमे के मुताबिक पिता ने पुलिस को शिकायत देकर रिश्ते के चाचा पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। 12 जून की रात उनकी नाबालिग बेटी अपने दादा और दादी के साथ घेर में सोई हुई थी। तभी आरोपित वहां पहुंचा और सोती हुई बेटी को उठाकर ले गया। इसके बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब किशोरी का शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपित ने तमंचा किशोरी की कनपटी पर लगाया हुआ था और दरिंदगी कर रहा था। लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था आरोपित

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पाक्सो अधिनियम संजय कुमार यादव ने आरोपित को पाक्सो एक्ट का दोषी पाया और 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 27 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पूर्व प्रबंधक के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज

नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक डा. परवेज आलम के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। परवेज आलम की ओर से एक युवक को नामजद एवं तीन के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस कई लोगों से जनता से पूछताछ भी कर चुकी है। जिसमें पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

काफी दिनों से चल रहा है विवाद

प्रबंधक पद को लेकर पिछले काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप की बौछार समय समय पर की जाती रही है। दोनों पक्षों में सुलह सफाई कराए जाने के प्रयास भी समाज के लोगों द्वारा किए जा चुके हैं। इसमें सफलता नहीं मिल पाई। सीओ विकास चौहान ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे है।