Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: देवरिया में पूर्व प्रधान की दबंगई, महिला व उसके पति को पेड़ में बांधकर पीटा

देवरिया में पूर्व प्रधान ने हैवानियत की हद पार कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल में चोरी के आरोप में एक महिला व उसके पति की पेड़ में बांध कर पिटाई की और गर्म लोहे के राड से दाग भी दिया। अब पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 18 Sep 2024 11:13 AM (IST)
Hero Image
देवरिया में पिटाई का वीड‍ियो वायरल। जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले में पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने हैवानियत की हद पार कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल में चोरी के आरोप में एक महिला व उसके पति की पेड़ में बांध कर पिटाई की और गर्म लोहे के राड से दाग भी दिया।

अब पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार के रहने वाले गुड्डू की पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। सोमवार की रात वह परसा जंगल गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंच गई। उस समय तो लोगों ने उसे घर पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तार

इसके बाद महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए महिला व गुड्डू को पकड़ कर लोग गांव लेते आए और पेड़ में बांध कर पिटाई की। साथ ही लोहे के राड से दाग दिया। पिटाई से महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।

बीच बचाव कर कुछ लोगों ने उसे पेड़ से खोल दिया। उपचार के लिए महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में पहुंचाया गया। अब वीडियो प्रसारित हो गया है। पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सीओ बरहज आदित्य गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।