Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Firozabad News: शादी के नाम पर अवैध कारोबार; बहू बोली साहब! एक के बाद एक शादी करते हैं ससुरालीजन, घर में नहीं रखते

साहब! एक के बाद एक कर शादी करते हैं ससुरालीजन फिर बहुओं को नहीं रखते हैं। एक शिकायती पत्र देकर महिला ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एक किन्नर पर भी आरोप लगाए गए हैं। महिला का आरोप है कि जेठ ने भी शादी करने के बाद पत्नी को छोड़ दिया है।

By Puneet Kumar RawatEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Sat, 02 Dec 2023 09:55 AM (IST)
Hero Image
साहब! एक के बाद एक शादी करते हैं ससुरालीजन, बहुओं को नहीं रखते

संवाद सहयोगी, टूंडला/फिरोजाबाद। शादी करने के बाद बहुओं को घर से निकाल देने का आरोप नगला सिंघी क्षेत्र के गांव की निवासी महिला ने अपने ससुरालीजनों पर लगाया है।

उसका कहना है कि ससुरालीजन एक के बाद एक शादी करते हैं लेकिन बहुओं को बाद में घर से निकाल दिया जाता है। ससुरालीजनों पर शादी के नाम पर अवैध कारोबार करने का भी आरोप है। पीड़िता ने मामले में पति, जेठ, ससुर और ननद और एक किन्नर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायती पत्र दिया

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी एक महिला ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी बीते छह फरवरी को निवासी गांव कढ़ा इगलास के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसे जानकारी हुई कि उसके ससुरालीजन उसके पति की शादी पहले भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat Express पर फिर फेंके गए पत्थर, 160 KM की स्पीड से दौड़ रही ट्रेन मथुरा पर रोकी, खिड़की के पास बैठे यात्री सहमे

जेठ ने भी पत्नी को छोड़ा

बहुओं को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। उसने जब ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने एक शादी कर पत्नी को पहले ही छोड़ दिया था। जेठ ने भी पत्नी को छोड़ दिया है। उनके 10 वर्षीय बेटी भी है। ससुर पर भी आरोप लगाया गया है। बताया है कि इस खेल में एक किन्नर का भी सहयोग रहता है।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: आगरा में तेजी से बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी जारी, विद्यालयों में बदला समय, अब इस टाइम खुलेंगे स्कूल

पीड़िता ने पति, जेठ, ननद, ससुर व किन्नर निवासीगण कढ़ा इगलास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।