Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लू व उमस लोग बेहाल

लू व उमस भरी गर्मी से मनुष्यों के साथ पशुओं की हालत खराब है। तेज धूप व गर्मी के चलते घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। सुबह आठ बजते ही धूप तेज हो जा रही है और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर दिख रहे हैं। महिलाएं व बच्चे मुंह ढके नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 29 May 2019 05:31 PM (IST)
Hero Image
लू व उमस लोग बेहाल

जासं, गाजीपुर : लू व उमस भरी गर्मी से मनुष्यों के साथ पशुओं की हालत खराब है। तेज धूप व गर्मी के चलते घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। सुबह आठ बजते ही धूप तेज हो जा रही है और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर दिख रहे हैं। महिलाएं व बच्चे मुंह ढके नजर आ रहे हैं।

खानपुर : ग्रामीण इलाकों में गर्मी के मौसम में लोग पेड़ों की छांव की शरण लेते हैं लेकिन अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और पौधरोपण के प्रति उदासीन होने के कारण प्राकृतिक असंतुलन देखने को मिल रहा है। सिधौना, बिहारीगंज, खानपुर, मौधा, अनौनी बाजारज में कुछ दुकानदारों द्वारा निशुल्क प्याऊ लगा देने से राहगीरों को छाया और शीतल जल मिल रहा है लेकिन इस भीषण गर्मी में बच्चों और वृद्ध लोगों के उल्टी, लू, बुखार और दस्त की शिकायत बढ़ गई हैं। हैंडपंप छोड़ रहे पानी, पेयजल की किल्लत

जखनियां : गर्मी में जलस्तर गिरने से हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। मुड़ियारी समेत अन्य गांवों में यही स्थिति है। ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हर वर्ष गर्मी में यही हाल रहता है। मुड़ियारी गांव की आबादी करीब 3500 है। ग्रामीण राजकुमार यादव, चंद्रभान यादव, अशोक, दिनेश सिंह, रविद्र राजभर, दुबरी पाल, चंद्रमा यादव अरविद यादव आदि ने पेयजल की समस्या के स्थायी निदान के लिए गांव में पानी टंकी बनवाने की मांग की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप