Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पिछले एक माह से गोरखपुर से इस बाजार तक नहीं जा रहीं परिवहन निगम की बसें, सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

दुदही बाजार से प्रतिदिन गोरखपुर जाने वाली परिवहन निगम की बस का संचलन बीते एक माह से बंद है। इससे यहां के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। खासकर व्यवसायी वर्ग बस सेवा बंद होने से काफी परेशान हैं। लोगों ने बस सेवा पुन शुरू कराने की मांग की है। दुदही से प्रतिदिन सुबह छह बजे से परिवहन निगम की बस गोरखपुर जाती थी।

By Ajay K Shukla Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 06 Apr 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
पिछले एक माह से गोरखपुर से इस बाजार तक नहीं जा रहीं परिवहन निगम की बसें

जागरण संवाददाता, दुदही। दुदही बाजार से प्रतिदिन गोरखपुर जाने वाली परिवहन निगम की बस का संचलन बीते एक माह से बंद है। इससे यहां के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। खासकर व्यवसायी वर्ग बस सेवा बंद होने से काफी परेशान हैं। लोगों ने बस सेवा पुन: शुरू कराने की मांग की है।

दुदही से प्रतिदिन सुबह छह बजे से परिवहन निगम की बस गोरखपुर जाती थी। बस दुदही से ठाढीभार, विजपुर, गुरवलिया बाजार, तुर्कपट्टी कसया होते हुए नौ बजे गोरखपुर पहुंचती थी। इससे इस रूट के यात्रियों को गोरखपुर जाने में काफी सहूलियत मिलती थी। पर इस रूट पर एक माह से बस का संचलन ठप है। इससे यहां के लोगों को गोरखपुर जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर उपचार के लिए गोरखपुर जाने वालों को समय पर साधन न मिलने से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। व्यापारी वर्ग भी बस सेवा बंद होने से निराश है। भरत गुप्त, लक्ष्मी नारायण जोशी, राजेश गुप्ता, उमाशंकर दुबे अमरेश गुप्ता आदि ने बस सेवा फिर से बहाल कराने की मांग की है।