Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गोरखपुर में CM योगी ने किया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट लोकार्पण, कहा- यहां हापुड़ वाला जूस और थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां हापुड़ वाला जूस और थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी। रामगढ़ ताल क्षेत्र का विकास किया गया है और अब यह पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे गोरखपुर आने वाले को रोमांच का एक अलग एहसास होगा।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 19 Sep 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
सीएम योगी संग मंच पर सांसद रवि किशन। जागरण

 जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में जूस में मूत्र मिलाए जाने की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा कि विश्वास मानिए यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, क्रूज या अन्य किसी रेस्टोरेंट में हापुड़ वाला जूस एवं थूक लगी रोटियां तो नहीं मिलेंगी। यहां जो मिलेगा, शुद्ध मिलेगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को रामगढ़ ताल में स्थापित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लोकार्पण एवं ग्रीन वुड अपार्टमेंट के आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज से 15 -20 वर्ष पहले गोरखपुर के नाम से लोगों के मन में भय होता था। सात वर्ष पहले भी यह विकास से कोसों दूर था। जहां आप बैठे हैं (रामगढ़ ताल क्षेत्र) वहां आने से पहले लोगों को सोचना पड़ता था। अकेले कोई नहीं आ सकता था। रामगढ़ ताल क्षेत्र गंदगी व अपराध का गढ़ बन गया था।

इसे भी पढ़ें-पूर्वोत्तर रेलवे के सफाईकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब बन सकेंगे टीसी और क्लर्क

सीएम ने कहा कि फर्टिलाइजर कारखाना बंद था, बीआरडी मेडिकल कालेज खुद बीमार था। लोग दिनभर जाम से जूझते थे। आज यहां की सड़कें फोर लेन व सिक्स लेन हो गई हैं। आज यहां का एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। खाद कारखाना फिर चालू हो गया। मेडकिल कालेज की व्यवस्था बेहतर हुई है। एम्स भी सेवा दे रहा है।

कहा कि रामगढ़ ताल 1700 एकड़ क्षेत्र में विकसित होकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पहले यहां क्रूज आया। अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा मिली है। रामगढ़ क्षेत्र में पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। जो सुविधा फाइव स्टार होटल में मिलती है, यहां मिलेगी। एक बार सारी सड़कें बन जाएं ग्रीन वुड के फ्लैटों की कीमत भी बढ़ेगी। यहां फाइव स्टार होटल की श्रृंखला आ रही है। कन्वेंशन सेंटर बनेगा। किसी के घर अतिथि आएगा तो यहां दिनभर घूमने का प्लान बना सकता है।

इसे भी पढ़ें-यूपी में मानसून की वापसी ने मचाया कहर, धूप और बरसात से ढह रहे मकान, 10 की मौत

उन्होंने कहा कि ग्रीन वुड को जुलाई 2027 तक पूरा होना है लेकिन जीडीए इसे 2027 में मकर संक्रांति तक आवंटियों को दे दिया जाए। निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से छह माह पहले इसका काम पूरा करें।