Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: गोरखपुर में रेस्‍टोरेंट की आड़ में हो रहा था नशे का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल; ताला बंदकर भागे संचालक

गोरखपुर के गोलघर में एक रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसएसपी ने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया लेकिन संचालक को इसकी भनक लग गई और उसने रेस्टोरेंट में ताला लगा दिया। शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में कई अन्य हुक्का बार भी चल रहे हैं जहाँ नाबालिग भी पहुँचते हैं।

By Satish pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 24 Sep 2024 02:01 PM (IST)
Hero Image
गोलघर के रेस्टोरेंट में हुक्का पीते युवक। सौ. इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गाेलघर के एक रेस्टारेंट में हुक्का बार चल रहा था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियाे प्रसारित होने के बाद एसएसपी ने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया तो इसकी खबर संचालक को लग गई और उसने ताला बंद कर दिया। रेस्टोरेंट की आड़ में शहर के भीतर कई अन्य हुक्का बार चल रहे हैं। यद्यपि, जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रविवार की शाम को इंटरनेट मीडिया पर गोलघर स्थित रेस्टाेरेंट में युवकों के हुक्का पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में दिख रहे युवक हुक्का पीने के साथ ही भोजपुरी गाने पर थिरक रहे थे। वीडियो के बारे में अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सोमवार की शाम को एसपी सिटी ने कार्रवाई के बारे में पूछा तो बताया गया कि संचालक ने ताला बंद कर दिया है। चर्चा है कि कार्रवाई होने की जानकारी संचालक को किसी ने पहले ही बता दी थी। शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में कई हुक्का बार चल रहे हैं जहां बड़ी संख्या में रोज नाबालिग पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, यूपी में 25 से मौसम बदलने के आसार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार को चिन्हित कर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं।

एसपी सिटी की कार्रवाई के बाद मचा था हड़कंप:

अगस्त 2022 में तत्कालीन एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शहर के एक होटल व चार रेस्टोरेंट में छापा डाला 31 हुक्का बरामद करने के साथ ही संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया था। जिन पांच जगहों पर कार्रवाई हुई थी उसमें गोलघर का एक रेस्टोरेंट शामिल था।

इसे भी पढ़ें-घर के दरवाजे पर खेल रहा था मासूम, सिरफिरे ने ईंट मारकर उतारा मौत के घाट

एसएसपी आवास के सामने स्थित जीडीए टावर में भी हुक्का बार पकड़ा था। एसपी सिटी ने संचालकों के विरुद्ध कैंट, रामगढ़ताल व गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।