Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: 'कांग्रेस-सपा का गठबंधन, नए डिब्बे में पुराना माल', ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कसा तंज

दैनिक जागरण से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने पहले भी गठबंधन किया था। तब भी सबने कहा था कि दोनों लड़के मुंह की खाएंगे। इस बार भी इनकी प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश में वर्ष 2014 से अब तक कई बार चुनावों में सपा बुरी तरह हार चुकी है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होगा।

By rishi dixit Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 26 Feb 2024 11:35 PM (IST)
Hero Image
स्पेशल ओलिंपिक भारत की पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते ब्रजेश पाठक।- जागरण

जागरण संवाददाता, कानपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर तीखा कटाक्ष किया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सोमवार को आयोजित स्पेशल ओलिंपिक भारत की नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। चुनाव के समय किए गए इस गठबंधन को नए डिब्बे में पुराना माल कहा जा सकता है। प्रदेश में यह गठबंधन धरातल पर पूरी तरह से फ्लाप साबित होगा।

दैनिक जागरण से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने पहले भी गठबंधन किया था। तब भी सबने कहा था कि दोनों लड़के मुंह की खाएंगे। इस बार भी इनकी प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश में वर्ष 2014 से अब तक कई बार चुनावों में सपा बुरी तरह हार चुकी है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। केंद्र में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

सपा पर कसा तंज

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि कब तक आप परिवार को लेकर आगे बढ़ सकते हैं। प्रधानमंत्री लगातार कहते हैं कि लोकतंत्र में पारिवारिक दल धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे। भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सामान्य कार्यकर्ता बन सकता है, जबकि पारिवारिक दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के डिफेंस कॉरिडोर में बने हथियार देश की सीमाओं को करेंगे सुरक्षित: सीएम योगी

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कल, सेंधमारी के आसार; BJP के 8 व SP के 3 प्रत्याशी हैं मैदान में