Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Badhan 2023: कासगंज के सोरों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, ई-रिक्शा में फ्री यात्रा करेंगी बहनें

Free E Rickshaw For Woman In Kasganj रक्षाबंधन पर बहने करेंगी निशुल्क ई-रिक्शा की यात्रा। पालिकाध्यक्ष की पहल पर चलेंगे पच्चीस वाहन। एक छोर से दूसरे छोर पहुंचने का नहीं लेंगे किराया। योगी सरकार ने बहनों के लिए रोडवेज की बसों और महानगर बसों में फ्री बस यात्रा की घाेषणा के बाद सोरों के पालिकाध्यक्ष ने लिया है ये फैसला।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM (IST)
Hero Image
Kasganj News: ई-रिक्शा में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं।

संवाद सूत्र, सोरों−कासगंज। रक्षाबंधन के दिन बहनों को सोरों कस्बे के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुुंचाने के लिए ई-रिक्शा में किराया नहीं देना होगा। पालिकाध्यक्ष की पहल पर वे नि:शुल्क यात्रा करेंगी। इसके लिए पच्चीस ई-रिक्शा लगाए गए हैं। जो सुबह छह से शाम सात बजे तक अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

याेगी सरकार ने दी है फ्री बसों की सुविधा

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर 48 घंटे के लिए बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। इसी तर्ज पर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने रक्षाबंधन वाले दिन कस्बे में पच्चीस ई-रिक्शा तैनात किए हैं। जो बहनों को कस्बे के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाएंगे, लेकिन उनसे कोई शुल्क नहीं लेंगे। पालिकाध्यक्ष की इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने सराहनी कदम बताया है।

सोरों पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व पर कस्बे की सभी बहनों के लिए उनकी ओर से यह एक उपहार है। ई-रिक्शा सुबह छह से शाम सात बजे तक कस्बे में संचालित होंगे। सभी ई-रिक्शा संचालकों का भुगतान स्वयं के द्वारा किया जाएगा।

इन स्थानों पर मिलेंगे निशुल्क ई-रिक्शा

पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने नगर की बहनों के ई-रिक्शा का प्रबंध किया है। मुहल्ला रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चौदहपोर, बारु बाजार, चक्रतीर्थ, योग मार्ग, टेढ़ा नीम, बाहर दहलान, चंदन चौक, अनाज मंडी, कटरा मठ, कटरा बाजार, कछला गेट, सहावर गेट, रेलवे रोड, तुलसी नगर बदरिया, हरिपदी गंगा घाट सहित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाने के लिए संचालित होगी।