Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'नौकरी पेशा लोगों की हालत बंधुआ मजदूरों से बदतर', Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात?

एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एचडीएफसी बैंक की अधिकारी सदफ फातिमा की मौत पर दुख जताते हुए देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि आर्थिक नीतियों को लेकर नाकाम है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे आकस्मिक निधन काम के हालातों को सवालों के घेरे में ले आते हैं ।

By Nishant Yadav Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 25 Sep 2024 09:26 PM (IST)
Hero Image
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एचडीएफसी बैंक की अधिकारी सदफ फातिमा की हुई मौत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार आर्थिक नीतियों को लेकर नाकाम है।

लखनऊ में काम के दबाव और तनाव के कारण एचडीएफसी की एक महिलाकर्मी की आफिस में ही कुर्सी से गिरकर मृत्यु का समाचार बेहद चिंतनीय है। ऐसे समाचार देश में वर्तमान अर्थव्यवस्था के दबाव की प्रतीक है। नौकरी पेशा लोगों की हालत बंधुआ मजदूरों से बदतर है।

ईवाइ कंपनी की सीए की मृत्यु का भी किया जिक्र

सपा प्रमुख ने पुणे में पिछले दिनों ईवाइ कंपनी की सीए की मृत्यु के बाद भी निजी क्षेत्रों में बढ़ रहे काम के दबाव को लेकर सवाल उठाए थे। बुधवार को बयान जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे आकस्मिक निधन काम के हालातों को सवालों के घेरे में ले आते हैं।

किसी भी देश की असली तरक्की का पैमाना सेवा या उत्पाद के आंकड़े का बढ़ना नहीं होता, बल्कि ये होता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से कितना स्वतंत्र, स्वस्थ व प्रसन्न है ? भाजपा सरकार की नाकाम आर्थिक नीतियों के कारण कंपनियों का काम और कारोबार घट गया है। वे अपना व्यवसाय और व्यापार को बचाने के लिए कर्मचारियों से कई गुणा काम करवाती हैं, जिनके कारण कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।