Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fog in UP: कक्षा आठ तक के स्कूलों की बढ़ा दी छुट्टी, कोहरे से एक दर्जन फ्लाइट कैंसिल; ओमान एयर तो हवा में काटता रहा चक्कर

UP News शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा एक से आठ तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह दस बजे से अपराहन तीन बजे तक किया जायेगा। कोहरे में दृश्यता कम होने का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। लखनऊ के एक दर्जन विमान निरस्त हो गए।

By Vivek Rao Edited By: Aysha SheikhUpdated: Mon, 15 Jan 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
Fog in UP: कक्षा आठ तक के स्कूलों की बढ़ा दी छुट्टी, कोहरे से एक दर्जन फ्लाइट कैंसिल

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सभी बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया है।

कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे के बीच ही संचालित की जा सकती हैं। इन कक्षाओं में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के लिए कहा गया है। स्कूल आनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।

अत्याधिक ठंड/शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा एक से आठ तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह दस बजे से अपराहन तीन बजे तक किया जायेगा। - नेहा शर्मा, जिलाधिकारी गोंडा

कोहरे से एक दर्जन विमान निरस्त

रविवार को कोहरे में दृश्यता कम होने का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। लखनऊ के एक दर्जन विमान निरस्त हो गए। वहीं, मस्कट से सुबह 7:50 बजे लखनऊ आने वाला ओमान एयर का विमान हवा में चक्कर काटने के बाद काठमांडू रवाना हो गया।

काठमांडू में भी लैंडिंग न होने पर विमान को जयपुर भेजा गया, लेकिन वहां भी नहीं उतर सका। कम दृश्यता के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू हो सका। रविवार को कई विमान छह से सात घंटे लेट हुए।

गुवाहाटी से दोपहर 1:40 बजे आने वाला इंडिगो का विमान, दिल्ली से लखनऊ का शाम 5:45 बजे का विमान और दिल्ली से ही शाम 6:40 बजे आने वाला विमान, सुबह 9:05 बजे गुवाहाटी जाने वाला इंडिगो का विमान, दोपहर 1:25 बजे लखनऊ-अहमदाबाद का विमान, दोपहर 2:20 बजे आगरा जाने वाला विमान, शाम 6:20 बजे वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान, शाम 7:10 बजे लखनऊ-दिल्ली का विमान, रात 8:10 बजे लखनऊ-मुंबई का एयर इंडिया का विमान, लखनऊ से रात 8:55 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया का विमान निरस्त कर दिया गया।

उधर, लखनऊ से रात 2:05 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान सुबह 10 बजे, दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान छह घंटे लेट हुआ। दिल्ली से सुबह आठ बजे आने वाला एयर इंडिया का विमान दोपहर 12:25 बजे, दिल्ली से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया का विमान सुबह 8:20 की जगह दोपहर 12:45 बजे, दिल्ली से ही सुबह नौ बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 7:45 घंटे देरी से आया।लखनऊ से सुबह 5:40 बजे दुबई जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान छह लेट हुआ।

ट्रेनों का भी संचालन बिगड़ा

रविवार को गोमती एक्सप्रेस नौ घंटे, मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12.30 घंटे, गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस नौ घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस पांच घंटे, एसी एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई।

ये भी पढ़ें -

Uttarkashi News: मिनी कुंभ की तरह नजारा, ढोल-नगाड़े और शंख की ध्वनि से गूंजी काशी नगरी

Ram Mandir: लखनऊ हाईवे पर लग गया बैरियर, अयोध्या नहीं जाएंगे ये वाहन; 22 जनवरी को लेकर बदली व्यवस्था