Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में चली तबादला एक्‍सप्रेस: चार पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, 17 अपर पुलिस अधीक्षक बदले

शासन ने गुरुवार को चार पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए। अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वितीय को चंदौली में तैनात किया गया है। सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी को एडीएम अमरोहा बनाया गया है। प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम रायबरेली से एडीएम चंदौली और सिद्धार्थ को नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ से एडीएम रायबरेली बनाया गया है। इसके अलावा 17 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

By Alok Mishra Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 23 Aug 2024 09:20 AM (IST)
Hero Image
शासन ने 17 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। शासन ने गुरुवार को चार पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सुरेंद्र सिंह द्वितीय को इसी पद पर चंदौली में तैनाती दी गई है। सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी को एडीएम (वित्त/राजस्व) अमरोहा, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एडीएम (प्रशासन) रायबरेली को एडीएम (न्यायिक) चंदौली और सिद्धार्थ को नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली बनाया गया है।

17 अपर पुलिस अधीक्षक बदले

शासन ने 17 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें 13 अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें बीते दिनों पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई थी। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रहे अधिकतर अधिकारियों को प्रोन्नति के बाद वहीं बनाए रखा गया है।

नाम
वर्तमान तैनाती
नवीन तैनाती
पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।
लाल प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ।
अरविंद कुमार वर्मा (प्रथम) पुलिस उपाधीक्षक, जाैनपुर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जाैनपुर।
अंशुमान मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला प्रयागराज अपर पुलिस अधीक्षिक, कुंभ मेला प्रयागराज।
अब्दुल कादिर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ।
अर्चना सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट अपर पुलिस उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट।
पूनम सिरोही सहायक पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट अपर पुलिस उपायुक्त, आगरा कमिश्नरेट।
अतुल कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम थाना प्रयागराज संबद्ध यूपी एसआइएसएफ अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी एसआइएसएफ।
महेश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट अपर पुलिस उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट।
नितिन कुमार सिंह सहायक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर उपसेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर।
सुमित शुक्ला सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट अपर पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।
सुधीर कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट अपर पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।
बृजेश कुमार गौतम अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जाैनपुर अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) एएनटीएफ।
कमलेश बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मेरठ अपर पुलिस अधीक्षक, यूपीपीसीएल (दक्षिणांचल) आगरा।
डा.राकेश कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक (आपराध) बुलंदशहर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मेरठ।
सर्वेश कुमार मिश्रा (प्रथम) अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) फिरोजाबाद उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर।
रवि शंकर प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) फिरोजाबाद।

इसे भी पढ़ें-यूपी में कानपुर-अंबेडकरनगर और वाराणसी सहित आसपास के जिलों में हो सकती है बारिश

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में जगदीशपुर से जैतपुर तक बनेगा एक्सप्रेस-वे, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक का सफर होगा आसान