Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ल के विदाई समारोह में होमगार्ड ने किया आत्मदाह का प्रयास

राजधानी लखनऊ में जेल रोड पर होमगार्ड मुख्यालय में आज डीजी डॉ सूर्य कुमार शुक्ला की विदाई परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान ही बरेली के एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Fri, 31 Aug 2018 04:30 PM (IST)
Hero Image
डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ल के विदाई समारोह में होमगार्ड ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ (जेएनएन)। विवादों के कारण लगातार सुर्खियों के रहने वाले आइपीएस अधिकारी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल का विदाई समारोह भी आज विवाद की भेंट चढ़ गया। आज ही सेवानिवृत हो रहे डॉ. शुक्ला की विदाई परेड में एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसको गंभीर हालत में सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी लखनऊ में जेल रोड पर होमगार्ड मुख्यालय में आज डीजी डॉ सूर्य कुमार शुक्ला की विदाई परेड का आयोजन किया गया। इसी परेड के दौरान ही बरेली के एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया।

होमगार्ड का नाम रामकुमार कम्पनी नंबर 27 बरेली से आया था। गंभीर रूप से घायल इस होमगार्ड को लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया । होमगार्ड विभाग से रामकुमार 2014 में चुनाव के दौरान किया गया था कार्यमुक्त। बहाली के लिए भागदौड़ कर रहा था।  

जिस समय डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला अपने विदाई समारोह में प्रदेश से एकत्र होमगार्ड को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान मंच के पीछे खड़े बरेली से कंपनी नंबर 27 से आए होमगार्ड रामकुमार ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा थी। इसके बाद उस समारोह स्थल पर खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि रामकुमार को बर्खास्त होने की सूचना मिली थी। इसी कारण वह आज लखनऊ पहुंचा था। 

बरेली के फुनन नगर निवासी होमगार्ड रामकुमार सिविल अस्पताल से इलाज के दौरान भाग निकला। इसके बाद वह हजरतगंज चौराहा पहुंचा। इसके बाद उसको फिर लाकर भर्ती कराया गया। होमगार्ड रामकुमार को दोबारा लाकर सिविल में भर्ती कराया गया। होमगार्ड रामकुमार बेड से उठकर खड़ा हो गया। हाथ में लगी ड्रिप इत्यादि को उखाड़ कर फेंकने लगा है। यह देख पुलिस और इमरजेंसी विभाग हरक़त में आ गए। आत्मदाह के प्रयास में वह 60 फीसद तक झुलस चुका है।